{"_id":"6855974b171678781b0f2f4d","slug":"rewarded-dacoit-vinod-gaderia-killed-in-an-encounter-with-up-stf-in-bulandshahr-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर: एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी विनोद गड़ेरिया ढेर, एक लाख था इनाम; 40 से अधिक मामले दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर: एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी विनोद गड़ेरिया ढेर, एक लाख था इनाम; 40 से अधिक मामले दर्ज
Fri, 20 Jun 2025 10:46 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 20 Jun 2025 10:46 PM IST
सार
बुलंदशहर जिले में यूपी एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में कुख्यात डकैत विनोद गड़ेरिया मारा गया। उसके खिलाफ 40 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज थे और उस पर एक लाख का इनाम था।
विज्ञापन
कुख्यात अपराधी विनोद गड़ेरिया का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर और शामली के एक लाख के इनामी डकैत के साथ शुक्रवार देर शाम एसटीएफ नोएडा की जहांगीराबाद क्षेत्र में मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ इनामी बदमाश पुलिस की गोली लगने से ढेर हो गया। देर रात करीब 11 बजे मृतक का शव जिला अस्पताल पहुंचा, जहां से उसके शव को मृत घोषित कर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश की यूपी एसटीएफ नोएडा यूनिट टीम को शुक्रवार देर शाम सूचना मिली कि एक लाख का कुख्यात डकैत विनोद गड़ेरिया निवासी इसोपुर खुरगान थाना कैराना शामली बुलंदशहर क्षेत्र में सक्रिय है। इसके बाद टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की। इस दौरान देर रात आरोपी की सूचना एसटीएफ नोएडा को जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के बदरखा रोड पर मिली।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी की मौके पर घेराबंदी शुरू की, जहां आरोपी ने एसटीएफ पर फायरिंग शुरू कर दी। एसटीएफ की जवाबी फायरिंग में आरोपी विनोद गोली लगने से घायल हो गया। एसटीएफ ने स्थानीय पुलिस टीम की मदद से सीएचसी पहुंचाया, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
मृतक बदमाश विनोद मुज्जफरनगर से डकैती के छह से अधिक केस में 2024 से वांछित चल रहा है और इस पर मुज्जफरनगर से एक लाख का इनाम घोषित हो रखा है। विनोद 2006 से जरायम की दुनिया में अपराध के लिए कुख्यात रहा है और इस पर डकैती के साथ हत्या, डकैती और लूट के 40 से अधिक केस मुज्जफरनगर, शामली और बागपत आदि जिलों में दर्ज है।
एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि एक लाख के इनमे विनोद के साथ एसटीएफ नोएडा टीम की मुठभेड़ हुई है। जिसमें एसटीएफ की जवाबी कार्रवाई में विनोद घायल हुआ, अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।