{"_id":"5a0986ef4f1c1b3c3d8b7176","slug":"review-plea-deferred-by-sc-for-accused-in-nirbhaya-gangrape-to-december-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्भया गैंगरेप : 12 दिसंबर को होगी आरोपी की पुनर्विचार याचिका पर सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्भया गैंगरेप : 12 दिसंबर को होगी आरोपी की पुनर्विचार याचिका पर सुनवाई
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 14 Nov 2017 11:28 AM IST
विज्ञापन
nirbhaya gangrape
निर्भया गैंगरेप और हत्या मामले में दोषियों की पुनर्विचार याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट 12 अब दिसंबर को सुनवाई करेगा। सोमवार को दोषी मुकेश की पुनर्विचार याचिका पर कुछ देर सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह चारों दोषियों की याचिका पर एकसाथ सुनवाई करेगा।
विज्ञापन
चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ के समक्ष पेश मुकेश के वकील एमएल शर्मा ने कहा कि उसके मुवक्किल को जबरन फंसाया गया है। मुकेश का उस केस से कोई सरोकार नहीं है।
विज्ञापन
शर्मा ने कहा कि वह इस मामले में और तथ्य पेश करना चाहते हैं, जिसके लिए उन्होंने पीठ से और वक्त मांगा। इस पर पीठ ने कहा कि संविधान पीठ के फैसले के मुताबिक, पुनर्विचार याचिका के लिए आधे घंटे का वक्त निर्धारित है।
विज्ञापन
पीठ ने अदालत में मौजूद तीन अन्य दोषियों अक्षय, पवन और विनय के वकील से पूछा कि क्या वह पुनर्विचार याचिकाएं दायर कर चुके हैं। इस पर वकील ने कहा कि कुछ दिनों में याचिकाएं दायर कर दी जाएंगी।
उन्होंने इसके लिए तीन हफ्ते का वक्त मांगा। इसके बाद पीठ ने कहा कि चारों दोषियों की याचिकाओं पर एक साथ 12 दिसंबर को सुनवाई होगी। गौरतलब है कि निचली अदालत ने दोषियों को फांसी की सजा सुनाई थी और हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट ने भी सजा को बरकरार रखा था।