फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Review of traffic management arrangements for the Kanwar Yatra.

Delhi NCR News: कांवड़ यात्रा को लेकर की ट्रैफिक मैनेजमेंट के इंतजामों की समीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 08:43 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। आगामी कांवड़ यात्रा-2026 में कांवड़ियों की सुरक्षा और सुचारू आवाजाह समेत ट्रैफिक मैनेजमेंट को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार को पड़ोसी शहरों की पुलिस के साथ बैठक की। ट्रैफिक की अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (मुख्यालय) विजयंता गोयल आर्या ने बताया कि इस दौरान विभिन्न एजेंसियों के बीच तालमेल और यात्रा के लिए ट्रैफिक मैनेजमेंट के व्यापक इंतजामों की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने तय रास्तों पर कांवड़ियों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने और साथ ही दिल्ली और एनसीआर इलाकों में आम जनता के लिए ट्रैफिक का प्रवाह सुचारू बनाए रखने पर विचार-विमर्श भी किया।

अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली की सीमाओं पर एक साथ काम करने पर खास जोर दिया गया है ताकि ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान को समान तरीके से लागू किया जा सके। साथ ही पीक ट्रैफिक, भीड़ पर नियंत्रण, इमरजेंसी और अन्य अप्रत्याशित स्थितियों से निपटने के लिए आकस्मिक योजनाओं पर भी जोर दिया गया। जॉइंट पुलिस कमिश्नर (ईस्टर्न रेंज) ने कांवड़ियों और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिला पुलिस और ट्रैफिक इकाइयों के बीच निर्बाध तालमेल पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed