{"_id":"6ae0af493722d955870f4100","slug":"revenue-officials-outraged-over-assault-on-tehsildar-public-work-stalled-due-to-strike-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-2524-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: तहसीलदार से मारपीट पर भड़के राजस्व अधिकारी, हड़ताल से जनता के काम अटके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: तहसीलदार से मारपीट पर भड़के राजस्व अधिकारी, हड़ताल से जनता के काम अटके
विज्ञापन
-गीता कॉलोनी स्थित एसडीएम कार्यालय की घटना के विरोध में कामकाज ठप, डीएम ईस्ट को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग
-आरोप है कि दस वकील ने जबरन तहसीलदार कार्यालय में घुसकर पटपड़गंज के तहसीलदार मनोज कुमार सिंह को बुरी तरह से पीटा
अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। तहसीलदार के साथ उनके कार्यालय में कथित मारपीट की घटना से राजस्व विभाग के अधिकारियों में नाराजगी बढ़ गई है। गीता कॉलोनी स्थित एसडीएम कार्यालय में पटपड़गंज के तहसीलदार मनोज कुमार सिंह के साथ मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद मंगलवार को तहसीलदारों ने कामकाज बंद कर विरोध जताया। आरोप है कि कुछ वकीलों ने जबरन तहसीलदार के कार्यालय में घुसकर मनोज कुमार सिंह के साथ मारपीट की। घटना के विरोध में अधिकारियों ने पूर्वी दिल्ली के जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मामले में उचित कार्रवाई की मांग की। वहीं, राजस्व अधिकारियों के काम बंद रखने से अपने जरूरी काम कराने पहुंचे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
तहसीलदारों के कामकाज बंद रखने से कार्यालयों में पहुंचे लोगों के राजस्व संबंधी कार्य प्रभावित हुए। कई लोग जरूरी दस्तावेज बनवाने और आवेदनों से जुड़े काम कराने के लिए कार्यालय पहुंचे थे, लेकिन विरोध प्रदर्शन के कारण उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा। अधिकारियों का कहना है कि सरकारी कर्मचारियों के सम्मान और सुरक्षा से समझौता नहीं किया जा सकता। उन्होंने मांग की कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए उचित कदम उठाए जाएं और मामले में दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
सर्वाइविंग मेंबर सर्टिफिकेट के आवेदन को लेकर शुरू हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार, विवाद सर्वाइविंग मेंबर सर्टिफिकेट के एक आवेदन को खारिज किए जाने के बाद शुरू हुआ था। राजस्व विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक, आवेदन में दो बच्चों की जन्मतिथियों के बीच चार महीने का अंतर दर्ज था। इसी आधार पर आवेदन खारिज किए जाने के बाद विवाद बढ़ गया। मामले में लक्ष्मी नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। राजस्व अधिकारियों ने घटना पर नाराजगी जताते हुए सरकारी कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है।