फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Revealed: through the matrimonial site were exotic big game

मैट्रीमोनियल साइट पर विदेशी कर रहे थे बड़ा खेल

Mon, 06 Jul 2015 01:07 PM IST
Updated Mon, 06 Jul 2015 01:07 PM IST
विज्ञापन
Revealed: through the matrimonial site were exotic big game

मैट्रीमोनियल साइट पर फर्जी अकाउंट बनाकर लड़कियों से ठगी करने वाले एक अंतरराष्ट्रीय गैंग का दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा ने खुलासा किया है। पुलिस ने इस संबंध में दो विदेशी नागरिक व एक उत्तर-पूर्वी राज्य की युवती को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


आरोपियों की पहचान नाइजीरिया निवासी जोसफ इराबोर भाहेमन उर्फ एड्डी (26), बावो हिलेरी ओमागबेमी (35) और नागालैंड निवासी युवती लेनिया मेघ (26) के रूप में हुई है। पुलिस की मानें तो गैंग ने देश भर में कई युवतियों से ठगी कर लाखों रुपये की रकम ऐंठ ली है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक हैदराबाद की एक युवती का मैट्रीमोनियल वेबसाइट के जरिये डॉ. अभिषेक मोहन नामक युवक से संपर्क हुआ। अभिषेक ने उससे शादी करने की इच्छा जाहिर की। अभिषेक ने बताया कि उसके पास यूके की नागरिकता है और वह यूएन में कार्यरत है, फिलहाल उसकी तैनाती कुछ समय के लिए इराक में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिषेक ने विदेशी नंबरों और वाइबर के जरिये युवती से संपर्क करना शुरू कर दिया। लड़की का विश्वास जीतने के बाद आरोपी ने बताया कि उसने बेहद कीमती मेडिकल उपकरण खरीदे हैं। इसके अलावा उसके काम से खुश होकर इराक सरकार ने उसे सोना और जेवरात उपहार के रूप में दिए हैं।

इस तरह होता था ये खेल

Revealed: through the matrimonial site were exotic big game

आरोपी ने बताया कि चूंकि उसका उसका काम इराक से पूरा हो रहा है इसलिए वह सारे जेवरात, सोना और उपकरण भारत भेज रहा है। भारत में उसे किसी भी रिश्तेदार पर यकीन नहीं है, इसलिए वह करोड़ों रुपये का सामान उसके पास भेज रहा है।


अभिषेक ने बताया कि 7 अप्रैल 2015 को माल भारत पहुंच जाएगा। इसी बीच अगले दिन युवती के पास एक कॉल आई। खुद को कस्टम का अधिकारी बताकर शख्स ने बताया कि अभिषेक का पार्सल भारत आ गया है। उसे छुड़ाने के लिए कस्टम क्लीयरेंस के रूप में कुछ रुपये देने होंगे।

युवती ने अभिषेक से संपर्क किया तो उसने युवती से रुपयों का इंतजाम कर माल छुड़ाने को कहा। अभिषेक ने कहा कि वह आकर रुपये वापस कर देगा। अभिषेक के कहने पर युवती ने बैंक लोन लेकर, दोस्तों व रिश्तेदारों से उधार लेकर 48.75 लाख रुपये कस्टम अधिकारी द्वारा बताए गए खातों में डलवा दिए।

इसके बाद भी वह और 75 लाख रुपये की मांग करने लगा तो पीड़िता को ठगी का शक हुआ और उसने पीएस साइबर क्राइम हैदराबाद को शिकायत दी।

ऐसे धरे गए आरोपी

Revealed: through the matrimonial site were exotic big game

छानबीन के बाद हैदराबाद पुलिस ने दिल्ली पुलिस से संपर्क किया। स्पेशल सेल ने मामले की छानबीन की तो पता चला कि आरोपी सेक्टर-46, गुड़गांव में मौजूद है। छानबीन के बाद दोनों विदेशी व नागालैंड की युवती को दबोच लिया गया।

हैदराबाद पुलिस को इसकी सूचना दे दी गई। पुलिस का कहना है कि मामले में कुछ और लोगों की गिरफ्तारी की जानी है। आरोपियों ने खुलासा कि गैंग तमाम मैट्रीमोनियल वेबसाइट पर फर्जी अकाउंट बनाते थे।

साइट पर आरोपी खुद को एनआरआई और ऊंची पोस्ट पर दिखाते थे। इसलिए उनके जाल में आसानी से लड़कियां फंस जाती थीं। विदेशी नंबरों से रोमिंग पर भारत में बैठकर युवतियों को कॉल की जाती थी। वाइबर का भी इस्तेमाल किया जाता था।

आरोपियों ने बताया कि इन लोगों ने एक दर्जन से अधिक फर्जी अकाउंट बना रखे थे। आरोपियों ने बताया कि डॉ. अभिषेक नाम से बनाए गए फर्जी अकाउंट में 192 युवतियों व उनके परिवार ने शादी की इच्छा जताई थी।

कुछ से इनकी बात चल भी रही थी और हैदराबाद समेत कुछ अन्य युवतियों को इन लोगों ने ठग लिया था। ठगी के लिए यह विदेश से तोहफा भेजकर उसे कस्टल क्लीयरेंस के रूप में छुटाने के नाम पर मोटी रकम ऐंठते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed