फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Revealed: tea shopkeaper help in 1.5 carore robbery

खुलासाः चाय वाले ने कराई डेढ़ करोड़ की लूट

Mon, 11 Jan 2016 09:48 AM IST
Updated Mon, 11 Jan 2016 09:48 AM IST
विज्ञापन
Revealed: tea shopkeaper help in 1.5 carore robbery

चाय वाले की मुखबिरी पर बदमाशों ने सदर बाजार में गुजरात के ज्वेलर से डेढ़ करोड़ के जेवरात की लूट की थी। उत्तरी जिले के स्पेशल सटाफ ने ज्वेलर के कार्यालय के पास चाय की दुकान में काम करने वाले युवक समेत सात बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


बदमाशों के पास से पुलिस को साढ़े बारह हजार रुपये और लाखों के जेवरात के साथ साथ दो पिस्टल, कारतूस और चाकू मिले हैं। पुलिस एक फरार बदमाश की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त मधुर वर्मा ने बताया कि अहमदाबाद के रहने वाले भरत और प्रवीण दिल्ली के ज्वेलरों से ऑर्डर लेकर अहमदाबाद से जेवरात बनवाने का काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


2 जनवरी को दोनों डेढ़ करोड़ के जेवरात लेकर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां से उन्हें लाहौरी गेट स्थित अपने कार्यालय जाना था। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से दोनों ऑटो से रवाना हुए।

बदमाशों ने उनसे चाकू की नोक पर जेवरात लूट लिए

Revealed: tea shopkeaper help in 1.5 carore robbery

कुतुब रोड पर दो बाइक पर सवार बदमाशों ने उनसे चाकू की नोक पर जेवरात लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने प्रवीण को चाकू मारकर जख्मी कर दिया।


पुलिस को मौके से सीसीटीवी फुटेज मिले। जिसके जरिये पुलिस की टीम ने ज्योति नगर के मीतनगर निवासी महेंद्र को पकड़ा। महेंद्र की निशानदेही पर गाजियाबाद के साहिबाबाद निवासी मनीष शर्मा, अरुण नागर, जसपाल, मोहम्मद आरिफ खान, विवेक विहार निवासी रोशन गुप्ता और खारी बाबली निवासी सरजू को गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपियों से पुलिस ने 12.5 लाख रुपये, 18 डायमंड रिंग, दो डायमंड की कान की बाली और एक डायमंड लॉकेट बरामद कर लिया।

चायवाले की सूचना पर बदमाशों ने रेकी की थी

Revealed: tea shopkeaper help in 1.5 carore robbery

साथ ही बदमाशों के पास से दो पिस्टल, सात कारतूस, एक बाइक भी बरामद हुई। पूछताछ में पता चला है कि बदमाशों ने जेवरात किशन नाम के युवक को बाजार में बेचने के लिए दे रखे हैं। जिसकी तलाश जारी है।

पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि सरजू ज्वेलरों के कार्यालय के पास चाय की दुकान पर काम करता है। सरजू ही कार्यालय के कर्मचारियों से मिली जानकारी को बदमाशों के पास पहुंचाता था। सरजू की सूचना पर बदमाशों ने दोनों ज्वेलरों की रेकी की थी।


बदमाशों की गिरफ्तारी से पुलिस ने मध्य जिले के कमला मार्केट में गत वर्ष सितंबर माह में एक कारोबारी से हुई 32 लाख की लूट और देशबंधु गुप्ता रोड इलाके में जुलाई माह में हुई ढाई लाख की लूट का मामला सुलझाने का दावा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed