फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Revealed: ‌fond of weapons, License, gurugram, haryana

खुलासा: असलहे के शौक में ऐसे लोगों के लाइसेंस जारी, जो हैं ही नहीं

Tue, 17 Jan 2017 04:16 PM IST
मयंक तिवारी/अमर उजाला, गुरुग्राम
मयंक तिवारी/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Tue, 17 Jan 2017 04:16 PM IST
विज्ञापन
Revealed: fond of weapons, License, gurugram, haryana
- फोटो : demo pic

असलहे का लाइसेंस बनवाने वाले पुलिस के निशाने पर हैं। खुलासा हुआ कि असलहे के शौक में ऐसे भी लाइसेंस जारी हुए हैं, जो जन्में ही नहीं है। ऐसे सभी लाइसेंस नागालैंड से जारी हुए हैं।

विज्ञापन


साइबर सिटी में लाइसेंसी असलहा रखने का शौक पूरा करने वालों के 88 लाइसेंस संदिग्ध है। कमिश्ररी में करीब 6 हजार लाइसेंस धारक हैं। जिसकी जांच रिपोर्ट का पुलिस को इंतजार है।
विज्ञापन


जानकारों के अनुसार, नगालैंड से जारी होने वाले लाइसेंस में गंभीर अनियमितता भी है। लाइसेंस तो जारी नगालैंड से हैं पर तरीका गलत हैं। जो बात सामने आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाश के पास मिला लाइसेंस निकला फर्जी

Revealed: fond of weapons, License, gurugram, haryana

उसमें यह है कि लाइसेंस नंबर पुराना है। लाइसेंस होल्डर ने नगालैंड छोड़ दिया है। उस नंबर पर नया लाइसेंस जारी किया गया है। ऐसे भी लाइसेंस हैं जिसमें असलहा धारक की उम्र 22 साल है और उसके लाइसेंस का नंबर 1990 का जारी किया हुआ है।

ऐसे में लाइसेंस नंबर जारी होने के समय नया लाइसेंस धारक पैदा भी नहीं हुआ था। अपराध शाखा एक की टीम ने एक बदमाश प्रशांत के पास से दो हथियार बरामद किए थे। इसमें एक अवैध था। दूसरा कानपुर से खरीदा हुआ था लेकिन लाइसेंस नगालैंड से बना था। अपराध शाखा ने जांच करायी तो उक्त लाइसेंस निरस्त मिला है। 

नगालैंड के बने लाइसेंस मुसीबत बने हुए हैं। अपराधियों के पास मिलने वाले लाइसेंस नगालैंड के हैं। इनको वेरीफाई कराया जा रहा है।-संजीव बल्हारा एसीपी क्राइम गुरुग्राम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed