फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Revealed: Crime Branch arrested Abu Salem's sharp shooter

क्राइम ब्रांच ने दबोचा अबू सलेम का शार्प शूटर

Mon, 20 Apr 2015 10:58 AM IST
Updated Mon, 20 Apr 2015 10:58 AM IST
विज्ञापन
Revealed: Crime Branch arrested Abu Salem's sharp shooter

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम के शार्प शूटर जान उस्मान उर्फ उस्मान खान उर्फ रीनू (35) को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने सलेम के इशारे पर रवीना टंडन के पति अनिल थडानी, बॉलीवुड फिल्म निर्माता-निर्देशक राकेश रोशन व गायक दलेर मेहंदी से प्रोटेक्शन मनी मांगी थी।

विज्ञापन


दिल्ली और मुंबई पुलिस को नकली नोट का धंधा करने, जबरन वसूली, हत्या और अवैध हथियार के कई मामले में आरोपी की तलाश थी। पुलिस ने आरोपी के पास से एक पिस्टल व तीन कारतूस भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन


अपराध शाखा के संयुक्त आयुक्त रविंद्र यादव ने बताया कि टीम को शनिवार सूचना मिली थी कि जान उस्मान आईएसबीटी कश्मीरी गेट के पास आने वाला है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी जान उस्मान को दबोच लिया। आरोपी ने बताया कि वह परिवार के साथ त्रिनगर, दिल्ली में रहता था। 1996 में मुंबई गया, जहां उसकी मुलाकात वसीम (टी सिरीज कंपनी के मालिक गुलशन कुमार की हत्या का आरोपी) नामक शख्स से हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वसीम ने उसकी मुलाकात अबू सलेम से करवाई

Revealed: Crime Branch arrested Abu Salem's sharp shooter

वसीम ने उसकी मुलाकात अबू सलेम से करवाई। बाद में उसने उसका गैंग ज्वाइन कर लिया। सलेम ने जान उस्मान की मुलाकात अफताब भटकी से करवाई जो दुबई व करांची से नकली नोटों का धंधा करता था। जान से उसके साथ नकली नोटों का धंधा कर लिया। लेकिन सन 2000 में वह नकली नोटों के साथ दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

जमानत मिलने के बाद वह वापस मुंबई गया। यहां उसने सलेम के इशारे पर बॉलीवुड निर्माता और निर्देशकों से जबरन वसूली करना शुरू कर दिया। उसने राकेश रोशन व दलेर मेहंदी पर गोली चलाकर उन्हें डराया। अनिल थडानी से वसूली के चक्कर में उसे मुंबई पुलिस ने दबोच लिया।

वहां से बेल मिलने के बाद वह दोबारा 2010 में अवैध हथियार व विकासपुरी के व्यवसायी की हत्या के आरोप में दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा। बाद में जमानत मिलने के बाद वह किसी कोर्ट या थाने में नहीं गया। तब से दिल्ली पुलिस व मुंबई पुलिस को उसकी तलाश थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed