फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Revealed: cocaine in large quantities from abroad was being brought to Delhi

ब्रिटेन से दिल्ली लाई जा रही थी उम्दा कोकेन

Thu, 16 Apr 2015 09:23 AM IST
Updated Thu, 16 Apr 2015 09:23 AM IST
विज्ञापन
Revealed: cocaine in large quantities from abroad was being brought to Delhi

दिल्ली पुलिस के इतिहास में पहली बार अधिकारियों ने एक पेरू नागरिक को गिरफ्तार कर उसके पास से भारी मात्रा में बेहद उम्दा किस्म की कोकीन बरामद की है।

विज्ञापन


आरोपी की पहचान अरमांडो लोप्स रेयस (65) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से 1300 ग्राम कोकीन बरामद की है। पुलिस की मानें तो कोकीन की क्वालिटी इतनी बढ़िया है कि उससे कई कि.ग्रा मिलावटी कोकीन बनाई जा सकती है।
विज्ञापन


आरोपी ब्राजील के जरिये कोकीन लेकर दिल्ली अपने एक संपर्क को देने आया था। अधिकारियों के मुताबिक आरोपी पहले भी 2014 में तीन बार भारत आ चुका है। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्राजील से दिल्ली आई थी कोकेन

Revealed: cocaine in large quantities from abroad was being brought to Delhi

अपराध शाखा के संयुक्त आयुक्त रविंद्र यादव ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अशोक चांद, उपायुक्त भीष्म सिंह, एसीपी केपीएस मल्होत्रा व इंस्पेक्टर अरविंद कुमार की टीम को सूचना मिली थी कि ब्राजील से एक विदेशी नागरिक कोकीन लेकर भारत आने वाला है।


सूचना के बाद पुलिस ने सोमवार को आईजीआई-टी-3 पर ट्रेप लगा दिया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पेरू, ब्राजील से आए अरमांडो को हिरासत में ले लिया। उसकी तलाश ली गई लेकिन पुलिस को उसके पास से कुछ बरामद नहीं हुआ।

लेकिन मुख्बिर ने अरमांडो के पास ही कोकीन होने की पुख्ता जानकारी दी। आरोपी को पुलिस अधिकारी अपने दफ्तर ले आए। पूछताछ और गहनता से तलाश लेने पर उसके साथ दो ट्रॉली के पाइप से कोकीन बरामद हुई।

पाइप में कोकीन होने का ऐसा चला पता...

Revealed: cocaine in large quantities from abroad was being brought to Delhi

पूछताछ में अरमांडो ने बताया कि उसे कोकीन एक पेरू नागरिक ने दी थी। कोकीन दिल्ली पहुंचने के लिए उसे एक हजार डॉलर दिए गए थे। वापस जाने पर उसे पांच सौ डॉलर और मिलते। पुलिस इससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

कोकीन के तस्करों ने पुलिस और कस्टम को धोखा देने के लिए पूरा इंतजाम किया हुआ था। कोकीन के छोटे-छोटे पैकेट बनाकर उसे सामान की ट्रॉली के पाइप में छुपाया गया था।

एयरपोर्ट पर लगे एक्सरे को धोखा देने के लिए कोकीन के पैकेट को चार परतों (लेयर) में लपेटा गया था। गैंग ने फोयल, प्लॉस्टिक और टेप की लेयर से लपेटकर एक्सरे मशीन को धोखा दे दिया था।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि तलाश लेने के बाद ऐसा लग रहा था कि अरमांडो के पास कुछ नहीं है, लेकिन जांच के दौरान पता चला कि उसकी ट्रॉली में नए पेंच (स्क्रू) लगे हैं। उससे पुलिस को शक हुआ। ट्रॉली पेंचों को खोलकर देखने पर कोकीन बरामद हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed