{"_id":"5c5b7267bdec22089f03b6ad","slug":"retired-wing-commander-burnt-alive-in-suspicious-circumstances-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड विंग कमांडर संदिग्ध हालात में जिंदा जले, कोठी के लॉन में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायर्ड विंग कमांडर संदिग्ध हालात में जिंदा जले, कोठी के लॉन में मिला शव
Thu, 07 Feb 2019 05:18 AM IST
sapna singla
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, दिल्ली
Published by: sapna singla
Updated Thu, 07 Feb 2019 05:18 AM IST
विज्ञापन
demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के पॉश इलाके सफदरजंग एन्क्लेव में एयरफोर्स से अवकाश प्राप्त विंग कमांडर रमेश गौतम (73) का शव बुधवार तड़के अपनी कोठी के लॉन के बाहर संदिग्ध हालात में जला हुआ मिला। वह सुबह पानी का मोटर चलाने उठे थे। दो कमरों में भी आग लगी थी। पुलिस की मांग पर सीबीआई की फोरेंसिक टीम ने बुधवार सुबह मौके का मुआयना किया।
दक्षिण-पश्चिमी जिला डीसीपी देवेंद्र आर्य के अनुसार, रमेश गौतम बी-1/5 में 72 वर्षीय पत्नी के साथ रहते थे। उनका बेटा नोएडा में रहता है, जबकि बेटी की शादी हो चुकी है। रमेश गौतम बुधवार तड़के पानी का मोटर चलाने के लिए उठे थे। मोटर कोठी के बाहर लगा है। कुछ समय बाद घर में धमाके की आवाज आई।
विंग कमांडर की पत्नी ने नौकरानी को देखने भेजा तो रमेश गौतम जली अवस्था में कोठी के बाहर पड़े थे। कोठी के दो कमरे में आग लग गई थी। सुबह करीब पौने सात बजे पड़ोसी ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
पुलिस को शुरुआती जांच में बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट होने की कोई जानकारी नहीं मिली है। बुधवार शाम तक रमेश गौतम के जलने के कारण का पता नहीं लगा था। पुलिस को पानी की मोटर भी ठीक हालत में मिली। आशंका जताई जा रही है कि किसी ने घर में आग लगा दी थी। रमेश गौतम हर रोज पानी का मोटर चलाने उठते थे।
पुलिस यह भी पता कर रही है कि घर में आग लगने की जानकारी किसी पड़ोसी को क्यों नहीं हुई और कोठी का दरवाजा कैसे खुल गया था। अभी रमेश गौतम की मौत का कारण भी पता नहीं चला है। सफदरजंग एन्क्लेव थाना पुलिस ने बुधवार शाम तक कोई मामला दर्ज नहीं किया था।