फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Retired teacher and his wife murdered in Delhi Three suspects were seen near house on neighbor camera

Double murder: सेवानिवृत्त शिक्षक के सिर और चेहरे पर भारी वस्तु से वार...पत्नी को ऐसे मारा; डबल मर्डर की कहानी

Mon, 05 Jan 2026 10:22 AM IST
शाहरुख खान शुजात आलम, अमर उजाला, नई दिल्ली
शुजात आलम, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 05 Jan 2026 10:22 AM IST
सार

दिल्ली के मानसरोवर पार्क स्थित राम नगर एक्सटेंशन में शनिवार देर रात सेवानिवृत्त शिक्षक और उनकी पत्नी की हत्या कर दी गई। बुजुर्ग दंपती का शव अलग-अलग कमरों में पड़ा हुआ था। शुरुआती जांच के बाद पता चला है कि परवेश बंसल के पहने हुए गहने गायब मिले हैं।

विज्ञापन
Retired teacher and his wife murdered in Delhi Three suspects were seen near house on neighbor camera
delhi double murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

दिल्ली के मानसरोवर पार्क के राम नगर एक्सटेंशन में बुजुर्ग दंपती की हत्या के मामले में पुलिस आशंका जता रही है कि वारदात में परिवार के किसी करीबी का हाथ है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि बंसल दंपती किसी अनजान शख्स के लिए कभी भी दरवाजा नहीं खोलते थे। किसी जानकार के आने पर ही दरवाजा खुला होगा। 
विज्ञापन


जांच कर रही टीम को गली में सफेद रंग की स्कूटी पर आए दो युवकों के अलावा मास्क लगाए और नीले रंग के दस्ताने पहने तीसरे शख्स पर शक है। उसके आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। गली में एक पड़ोसी के कैमरे में आरोपी कैद हुए हैं। 
विज्ञापन


पुलिस टीम ने पड़ोसी के डीवीआर से फुटेज को कब्जे में लिया है। जांच के दौरान टीम को पता चला है कि वारदात को अंजाम देते समय आरोपियों ने टीवी की आवाज तेज कर दी थी। टीवी पर गाने चलाकर छोड़ दिया गया था। तेज संगीत के बीच बुजुर्ग दंपती के चीखने की आवाज भी दब गई और किसी पड़ोसी को पता भी नहीं चला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ से आई एक रिश्तेदार ने बताया कि लूटपाट के लिए दंपती की हत्या की गई है। परवेश बंसल के कानों के कुंडल, हाथों से कंगन और उनका मंगलसूत्र भी गायब मिला है। हालांकि घर की अलमारी में रखा सामान सुरक्षित मिला है। शायद बदमाश अलमारी को खोल नहीं पाए। जल्दबाजी के चक्कर में जो भी हाथ लगा वह लेकर निकल गए। 

एक करीबी ने बताया कि 15 साल पहले सेवानिवृत्त हुए विरेंद्र कुमार बंसल ज्यादातर समय घर पर बिताते थे। रिटायरमेंट के बाद उन्होंने पैसों को ब्याज पर देने का काम शुरू कर दिया था। वहीं इनका बेटा वैभव जिम ट्रेनर के अलावा शेयर बाजार में ट्रेडिंग करता था। 
 

पिछले दिनों उसको काफी नुकसान हुआ है। वैभव नुकसान की भरपाई के लिए माता-पिता से पैसे भी मांग रहा था। हालांकि पुलिस अधिकारी इस पर कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं थे। शक के आधार पर पुलिस वैभव से पूछताछ कर रही है। 

कई माह से बिल्डिंग के सीसीटीवी कैमरे हैं खराब
बिल्डिंग में रहने वाले एक शख्स ने बताया कि 230 गज के प्लाॅट में दोनों ओर 115-115 गज के 8 फ्लैट बने हुए हैं। इसमें आठ अलग-अलग परिवार रहते हैं। हर फ्लैट के दरवाजे पर सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। करीब तीन माह पूर्व ग्राउंड फ्लोर पर कमरे में काम होने की वजह से सीसीटीवी के तार कट गए थे। उसके बाद से कैमरे बंद थे। 

मिलनसार थे दंपती, बेटा लोगों से कम मिलता था
इमारत के अपर ग्राउंड फ्लोर पर राधा रमन पाठक का परिवार रहता है। पहली मंजिल पर प्रभाकर जैन, दूसरी मंजिल पर यजविंदर सिंह और तीसरी मंजिल पर विरेंद्र कुमार बंसल का परिवार रहता था। पड़ोसियों ने बताया कि पति-पत्नी बहुत ही शांत स्वभाव और मिलनसार थे। उनका बेटा वैभव पड़ोसियों से बहुत कम ही मिलता था। पड़ोसी ने बताया कि रात 10:30 बजे मेन गेट बंद हो जाता था। आशंका व्यक्त की जा रही है कि आरोपी लिफ्ट से आए हैं। लिफ्ट में आते-जाते कुछ लोग भी दिखाई दिए हैं। 
 

लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए
पड़ोसियों को दोहरे हत्याकांड का पता चला तो घर के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई। हत्याकांड से लोगों में दहशत भी थी। लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। कुछ लोगों का कहना है कि आए दिन क्षेत्र में कोई न कोई वारदात होती रहती है। छीना-झपटी और चोरी की वारदात क्षेत्र में आम है। इसके बावजूद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती। स्थानीय लोगों ने हत्या की गुत्थी को जल्द सुलझाने की मांग की है। पुिलस ने एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं। 
 

दिल्ली में सेवानिवृत्त शिक्षक और पत्नी की हत्या
दिल्ली के मानसरोवर पार्क स्थित राम नगर एक्सटेंशन में शनिवार देर रात सेवानिवृत्त शिक्षक और उनकी पत्नी की हत्या कर दी गई। मृतकों की शिनाख्त विरेंद्र कुमार बंसल (75) और इनकी पत्नी परवेश बंसल (65) के रूप में हुई है। शनिवार देर रात इकलौता बेटा घर पहुंचा तो हत्याकांड का पता चला।
 

बुजुर्ग दंपती का शव अलग-अलग कमरों में पड़ा हुआ था। खबर मिलते ही पुलिस के अलावा क्राइम टीम व एफएसएल मौके पर पहुंच गई। मौके से साक्ष्य जुटाए गए। शुरुआती जांच में आशंका व्यक्त की जा रही है कि बुजुर्ग परवेश बंसल को गला घोंटकर मौत के घाट उतारा गया है जबकि इनके पति विरेंद्र बंसल के सिर व चेहरे पर किसी भारी वस्तु से वार किए गए हैं। 
 

शुरुआती जांच के बाद पता चला है कि परवेश बंसल के पहने हुए गहने गायब मिले हैं। लूटपाट, रंजिश समेत तमाम दृष्टिकोणों से पुलिस मामले की जांच कर रही है। घर में फ्रेंड्ली एंट्री हुई है। इस आधार पर हत्याकांड में पुलिस किसी करीबी का हाथ होने की आशंका जता रही है। पुलिस दंपती के बेटे से भी पूछताछ कर रही है।
 

शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त प्रशांत गौतम ने बताया कि मूलरूप से खेकड़ा, बागपत, यूपी के रहने वाले विरेंद्र कुमार बंसल परिवार के साथ 1/4332, राम नगर एक्सटेंशन, मानसरोवर पार्क की तीसरी मंजिल स्थित फ्लैट में रहते थे। परिवार में पत्नी परवेश बंसल के अलावा एक बेटा वैभव बंसल (28) व शादीशुदा बेटी एकता बंसल है।

विरेंद्र बंसल करीब 15 साल पहले दिल्ली सरकार के ज्योति नगर स्थित राजकीय विद्यालय में टीजीटी-साइंस के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। इनकी पत्नी हाउस वाइफ थीं। बेटा वैभव घोंडा में जिम ट्रेनर है। इसके अलावा वह शेयर मार्केट में ट्रेडिंग भी करता है। बेटी एकता अपने पति हिमांशु के साथ शाहपुर, मुजफ्फरनगर में रहती है। बेटी भी प्राथमिक विद्यालय में टीचर है।
 

पिता के सिर और चेहरे पर चोट के निशान
शनिवार शाम को दंपती घर पर मौजूद थे। शाम के समय वैभव जिम जाने की बात कर निकल गया। इस बीच रात करीब 12 बजे वह घर पहुंचा तो घर का सेंट्रल लॉक वाला दरवाजा बंद था। उसने दरवाजा खोला तो अंदर घुसते ही पहले कमरे में मां फर्श पर अचेत पड़ी थीं। मां में कोई हलचल नहीं थी। वह भागा-भागा अंदर पहुंचा तो अंदर वाले कमरे में बेड पर पिता का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था।

पिता के सिर और चेहरे पर चोट के निशान थे। वैभव के चिल्लाने की आवाज सुनबर पड़ोसी ऊपर पहुंचे। बेटे ने पुलिस को खबर दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। बाद में साक्ष्य जुटाए गए। घर के गेट व गली में लगे सीसीटीवी कैमरे खराब मिले हैं। पुलिस पड़ोसियों के अलावा परिजनों व विरेंद्र के बेटे वैभव से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस मृतकों और उनके बेटे की सीडीआर निकलवाकर जांच कर रही है।

लूटपाट की बात से इन्कार नहीं किया जा सकता। रंजिश समेत बाकी दृष्टिकोणों से मामले की जांच की जा रही है। टीम को कुछ सुराग मिले हैं, उसके आधार पर जल्द ही केस सुलझने की उम्मीद है। -प्रशांत गौतम, शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed