फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   retired colonel assault case in police station, adm gunner and servant arrest and full update

रिटायर्ड कर्नल से मारपीट मामले में एडीएम का गनर व नौकर गिरफ्तार, आज कोर्ट में सुनवाई

Mon, 20 Aug 2018 09:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 20 Aug 2018 09:39 AM IST
विज्ञापन
retired colonel assault case in police station, adm gunner and servant arrest and full update
रिटायर्ड कर्नल और आरोपी गनर व नौकर - फोटो : अमर उजाला

रिटायर्ड कर्नल वीरेंद्र प्रताप सिंह चौहान से मारपीट के आरोप मामले में पुलिस ने पश्चिमी यूपी के एक जिले में तैनात एडीएम के गनर व नौकर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मसूरी, गाजियाबाद निवासी गनर राहुल नागर व नौकर जितेंद्र अवस्थी को रविवार को सेक्टर-29 में शहीद स्मारक के पास से पकड़ा।

विज्ञापन


रिटायर्ड कर्नल के पड़ोसी एडीएम की पत्नी ने वीरेंद्र के खिलाफ छेड़छाड़, अगवा करने के प्रयास सहित एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि मामले में बगैर जांच पड़ताल के सेक्टर-20 पुलिस ने 14 अगस्त को सेक्टर-29 निवासी रिटायर्ड कर्नल को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने हथकड़ी लगाकर कोर्ट में पेश किया था। इससे नाराज होकर रिटायर्ड सैन्य अधिकारियों ने विरोध किया। इसके बाद रिटायर्ड कर्नल ने जेल अधीक्षक को शिकायत देकर एडीएम व उनकी पत्नी समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल अधीक्षक की ओर से शिकायत जिलाधिकारी बीएन सिंह को भेजी गई। डीएम ने जांच की और सोसायटी में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एडीएम और उनके साथियों को प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए एसएसपी के माध्यम से सेक्टर-20 थाने को निर्देश दिए।

retired colonel assault case in police station, adm gunner and servant arrest and full update

इसके बाद थाना पुलिस ने एडीएम, उनकी पत्नी, बेटे, गनर रोहित गुजराल व राहुल नागर, प्रशांत नागर, नौकर जितेंद्र अवस्थी के खिलाफ आईपीसी की धारा-307, 504, 506,147,448 और 120 बी के तहत मामला दर्ज करा दिया।

रिटायर्ड कर्नल के साथ ज्यादती के विरोध में हुई बैठक
 रिटायर्ड कर्नल के साथ हुई ज्यादती के विरोध में रविवार सुबह सेक्टर-29 स्थित अरुण विहार क्लब में बैठक हुई। बैठक में शामिल हुए रिटायर्ड कर्नल शशि वैद्य ने बताया कि हम लोगों ने पुलिस व प्रशासन से कुछ मांगे रखी हैं।

इनमें रिटायर्ड कर्नल के पर लगाए गए एससी एसटी एक्ट को हटाने, एडीएम व अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी व तत्कालीन थाना प्रभारी मनीष सक्सेना को निलंबित करने की मांग है।

आज कोर्ट में है सुनवाई
रिटायर्ड कर्नल अभी लुक्सर जेल में हैं। मामले की सुनवाई सोमवार को सीजेएम कोर्ट में होनी है। इसके लिए परिजनों ने कई वकीलों से मुलाकात की और कानूनी राय ली है। रिटायर्ड कर्नल का पूरा परिवार यूएसए में रहता है। घटना की जानकारी मिलते ही दो दिन पहले उनकी पत्नी व बड़ी बेटी नोएडा आ गई थी। रविवार सुबह उनकी छोटी बेटी भी नोएडा पहुंच गई। इसके बाद मां के साथ पिता से मिलने लुक्सर जेल पहुंची। जबकि बड़ी बेटी ने एसएसपी से मुलाकात की। एसएसपी ने उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया।

जानलेवा हमले की धारा पर पुलिस को कोर्ट की फटकार

retired colonel assault case in police station, adm gunner and servant arrest and full update
रिटायर्ड आर्मी अफसर की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन करते पूर्व सैनिक - फोटो : अमर उजाला
रिटायर्ड कर्नल वीरेंद्र प्रताप सिंह से मारपीट मामले में कोर्ट में पेश किए गए एडीएम के गनर और नौकर को जमानत मिलने का अधिवक्ता राजकुमार नागर ने दावा किया है। अधिवक्ता ने बताया कि एफआईआर पढ़ने के बाद अदालत ने पुलिस को जानलेवा हमले की धारा को लेकर कड़ी फटकार लगाई।

कोर्ट ने कहा कि जो तहरीर लिखी गई है, उस पर आईपीसी की धारा 307 और 348 नहीं बनती। इसके बाद इंस्पेक्टर ने दोनों धाराओं को केस से हटा दिया। इसके बाद अन्य धाराओं में कोर्ट ने दोनों आरोपियों को जमानत दे दी, लेकिन जमानत के दस्तावेज न होने से दोनों को जेल भेजा गया है।

हालांकि, सेक्टर-20 थाना प्रभारी मनोज पंत ने आरोपियों को जमानत मिलने से इंकार किया है। उन्होंने दावा किया कि कोर्ट ने न तो धारा हटाई है और न ही आरोपियों को जमानत दी है।

‘हाजी पीर तक की थी सर्जिकल स्ट्राइक’ 
जिला कारागार के जेलर सत्यप्रकाश ने बताया कि रविवार को रिटायर्ड कर्नल वीरेंद्र प्रताप सिंह से उनकी बेटी व अन्य परिजनों ने मुलाकात की है। परिजनों ने जानकारी दी है कि 1965 की लड़ाई में वीरेंद्र की पाकिस्तान सीमा पर तैनाती थी। उस दौरान वह स्पेशल कमांडो बटालियन के कैप्टन थे। उन्होंने अपनी बटालियन के साथ पाकिस्तान में 21 किमी घुसकर हाजी पीर जगह के पास तक पहुंचकर सर्जिकल स्ट्राइक की थी।

आखिर गनर राहुल नागर को भेजा गया जेल, सिपाही को किया गया सस्पेंड

retired colonel assault case in police station, adm gunner and servant arrest and full update
डीएम को ज्ञापन सौंपते लोग - फोटो : राजन राय

नोएडा में प्रशासनिक अफसर की पत्नी से छेड़छाड़ के चर्चित मामले में अफसर के गनर सिपाही राहुल नागर को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शनिवार देर रात नोएडा पुलिस ने सिविल लाइंस थाने पहुंची और राहुल को साथ ले गई थी। मामले में सिपाही को जेल भेजे जाने से सहकर्मियों में रोष व्याप्त है, जिन्होंने उसे बलि का बकरा बनाए जाने की बात कही है।

जनपद के प्रशासनिक अफसर का गनर राहुल नागर इससे पहले शहर कोतवाली में रह चुका है, जो रोहाना चौकी पर तैनात था। बाद में उसे अफसर का गनर नियुक्त कर दिया गया था, जिसके बाद से वह उनके साथ ही रहता था। नोएडा में हरियाली तीज के कार्यक्रम में प्रशासनिक अफसर की पत्नी के साथ छेड़छाड़ के आरोप में जेल भेजे गए रिटायर्ड कर्नल की जेल से जेलर के माध्यम से भेजी गई तहरीर के आधार पर प्रशासनिक अफसर, उनकी पत्नी व गनर राहुल समेत सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई थी।

एफआईआर दर्ज होते ही शनिवार को शहर में मौजूद अफसर के गनर को सिविल लाइंस थाने में बुलाकर उससे असलाह जमा करा लिया गया था। इसके बाद से ही राहुल नागर के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही थी, कि आखिर वह कहां है ? इस संबंध में सिविल लाइंस थाना प्रभारी इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने भी राहुल के संबंध में जानकारी होने से इंकार किया था। देर रात नोएडा पुलिस सिविल लाइंस थाने पहुंची और राहुल नागर को साथ ले गई।

सूत्रों के अनुसार, नोएडा ले जाने के बाद सिपाही को जेल भेज दिया गया है। वहीं, पूरे मामले में राहुल नागर को जेल भेजे जाने के बाद उसके सहकर्मियों में आक्रोश व्याप्त है। साथी पुलिसकर्मियों ने हाईप्रोफाइल मामले में सिपाही को मोहरा बनाए जाने का आरोप लगाया है। हालांकि खुले तौर पर कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है।

सिपाही को किया गया सस्पेंड
नोएडा के चर्चित छेड़छाड़ प्रकरण में जेल गए सिपाही राहुल नागर को एसएसपी अनंतदेव द्वारा सस्पेंड कर दिया गया है। अनुशासनहीनता के आरोप में की गई सिपाही के खिलाफ सस्पेंशन की कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed