{"_id":"fe7e6283fa48022deba32786cad6e2d9","slug":"retired-air-force-personnel-arrested-the-thief-got-into-the-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी ने घर में घुसे चोर को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी ने घर में घुसे चोर को दबोचा
अमर उजाला, साहिबाबाद
Updated Wed, 07 May 2014 01:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शालीमार गार्डन में रिटायर्ड एयरफोर्स अधिकारी ने बहादुरी दिखाते हुए घर में चोरी करने घुसे बदमाशों को दबोच लिया। हालांकि पिटाई के दौरान एक बदमाश भाग निकला। पकड़े गए आरोपी पुलिस को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
शालीमार गार्डन के सी-2 में एयरफोर्स के रिटायर्ड अधिकारी हरीश कांडपाल अपने परिवार संग रहते हैं। वे वर्तमान में एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। मंगलवार दोपहर लगभग एक बजे वे घर लौटे। गेट पर पहुंचते ही उन्हें ताला टूटा मिला। दरवाजा खुला देख उनके होश उड़ गए। वे घर के अंदर पहुंचे खटपट की आवाज सुनाई दी।
विज्ञापन
उन्होंने पीछे से जाकर दो बदमाशों को दबोच लिया। रिटायर्ड कर्मी के शोर मचाया तो आसपास के लोग भी जमा हो गए। दोनों बदमाशों की जमकर पिटाई की गई। पिटाई के दौरान एक चोर दीवार फांदकर भाग निकला। दूसरे बदमाश को पुलिस के हवाले कर दिया। चोरों ने रिटायर्ड एयरफोर्स कंपनी को चाकू मारने की भी धमकी दी थी।
विज्ञापन
पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम नूरू निवासी सीमापुरी बताया है। एसएचओ इंदिरापुरम ने बताया कि नूरू के दूसरे साथी शाहिद की तलाश की जा रही है। पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। जल्द ही उसे भी पकड़ लिया जाएगा।