{"_id":"597896714f1c1b2e6a8b4702","slug":"restructuring-of-aap-women-wing-richa-pandey-mishra-is-delhi-state-chief","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप की महिला विंग का नये सिरे से गठन, रिचा पांडेय मिश्रा को बनाया दिल्ली का अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप की महिला विंग का नये सिरे से गठन, रिचा पांडेय मिश्रा को बनाया दिल्ली का अध्यक्ष
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 27 Jul 2017 09:41 AM IST
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी (आप) ने अपनी महिला विंग की औपचारिक शुरुआत की है। दिल्ली प्रदेश की अध्यक्षा के तौर पर रिचा पांडेय मिश्रा का का चयन किया गया है। पार्टी का दावा है कि अगले तीन महीने में महिलाओं के संगठन को जमीन पर मजबूत करने पर काम होगा।
विज्ञापन
पार्टी कार्यालय पर मीडिया से बात करते हुये प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली में महिलाओं को संगठित करने की दिशा में नए सिरे से शुरुआत की गयी है। इसके तहत आप महिला संगठन का निर्माण किया गया है। महिला विंग प्रदेश में महिलाओं को संगठित करेगी। इसके सहारे महिलाओं के बीच जनाधार बढ़ाया जायेगा।
विज्ञापन
गोपाल राय के मुताबिक, अगले तीन महीने में महिला संगठन निर्माण के तहत 7 उपाध्यक्ष, 2 सचिव, 70 विधानसभा अध्यक्ष और विभिन्न मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति होगी। अक्तूबर महीने में दिल्ली में विंग को प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन
इसमें महिलाओं में जागरूकता फैलायी जायेगी। गोपाल राय ने बताया कि मेरा बूथ, सबसे मजबूत कैम्पेन के तहत करीब 14 हजार क्षेत्रीय अध्यक्षों की नियुक्ति होनी है। इसमें से 12 हजार का जिम्मेदारी सौंप दी गयी है।