फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Resolution of student agitation through the Prime Minister's dialogue: Harsh Malhotra

प्रधानमंत्री के संवाद से छात्र आंदोलन का समाधान: हर्ष मल्होत्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 08:59 PM IST
विज्ञापन
केजरीवाल और राहुल गांधी पर आंदोलन को हिंसक बनाने की कोशिश का आरोप, जंतर मंतर में आपराधिक तत्वों की घुसपैठ का दावा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने छात्र आंदोलन के समाधान का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संवेदनशीलता और संवाद क्षमता को दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने छात्रों से सीधे संवाद कर उनके सुझावों के आधार पर समाधान का रास्ता निकाला, जिससे युवाओं का उन पर विश्वास और मजबूत हुआ। मल्होत्रा ने कहा कि देश का युवा पहले भी प्रधानमंत्री के साथ था और आगे भी रहेगा, क्योंकि उन्होंने युवाओं की अपेक्षाओं को समझने और पूरा करने का प्रयास किया है।

मल्होत्रा ने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल और राहुल गांधी ने छात्र आंदोलन को राजनीतिक रंग देकर भड़काने की कोशिश की। उनके अनुसार, विपक्ष का उद्देश्य छात्रों की समस्याओं का समाधान नहीं, बल्कि केंद्र सरकार को बदनाम करना था। मल्होत्रा ने दावा किया कि जंतर-मंतर क्षेत्र में पुलिस की फेशियल रिकॉग्निशन प्रणाली से 2,500 से अधिक आपराधिक रिकॉर्ड वाले चेहरों की पहचान हुई, जिससे आंदोलन में असामाजिक तत्वों की घुसपैठ के संकेत मिले। उन्होंने कहा कि सरकार ने संवाद और लोकतांत्रिक तरीके से समाधान निकालकर युवाओं का भरोसा और मजबूत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed