फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   resignation of aap founder member ilyas azmi from party

आप के संस्थापक सदस्य का इस्तीफा, पिछड़ों और मुसलमानों की उपेक्षा का आरोप

Mon, 02 May 2016 09:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 02 May 2016 09:49 PM IST
विज्ञापन
resignation of aap founder member ilyas azmi from party
इल‌ियाज आजमी का आप से इस्तीफा

आम आदमी पार्टी (आप) के संस्थापक सदस्य इलियास आजमी ने सोमवार को पार्टी नेतृत्व पर गंभीर सवाल उठाए। आप पर व्यक्तिवाद हावी होने का आरोप लगाते हुए आजमी ने पार्टी से इस्तीफा देने का भी ऐलान किया।

विज्ञापन


सोमवार को मीडिया से बात करते हुए आजमी ने आरोप लगाया कि आप संयोजक अरविंद केजरीवाल तानाशाह हो गए हैं। पार्टी पूरी तरह व्यक्तिवादी हो गई है, केजरीवाल के अलावा किसी दूसरे को अपना विचार रखने का हक नहीं रह गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार में पिछड़ों और मुसलमानों की उपेक्षा हो रही है। बता दें कि पिछले दिनों राष्ट्रीय कार्यकारिणी के चयन में इलियास आजमी को तवज्जो नहीं मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

केजरीवाल को कुछ लोगों ने घेर लिया है

resignation of aap founder member ilyas azmi from party
केजरीवाल

इससे वह पार्टी नेतृत्व से नाराज चल रहे थे। पार्टी छोड़ने का ऐलान करते हुए उन्होंने कहा कि व्यक्तिवाद की वजह से पहले हमने बसपा को छोड़कर अन्ना आंदोलन में साथ दिया।इसके बाद स्वराज की भावना से गठित आप के साथ चले गए।


आजमी का आरोप है कि पार्टी में कुछ दिनों तक सब ठीक चला। लेकिन बाद में व्यक्तिवाद हावी होता चला गया। दिल्ली में सरकार बनाने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कुछ लोगों ने घेर लिया है। नेतृत्व में चंद लोग ही फैसला लेते हैं। इस बारे में पार्टी के नेताओं ने कोई  टिप्पणी करने से इंकार किया।
 

पार्टी से अलग होने के बाद आजमी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व स्वराज अभियान के नेता योगेंद्र यादव की तारीफ की। बिहार की जनता के फैसले को सही बताते हुए आजमी ने कहा कि इससे बिहार का विकास होगा। वहीं, योगेंद्र यादव के किसान आंदोलन को भी सराहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed