{"_id":"d741558bbcfec199ece4468f1b1cbcbd","slug":"residents-will-have-the-inter-connected-ac-buses-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहरवासियों को मिलेंगी इंटर कनेक्ट एसी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहरवासियों को मिलेंगी इंटर कनेक्ट एसी बसें
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 30 Dec 2015 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवहन निगम ने यूपी के प्रमुख शहरों में इंटर कनेक्टिविटी बस सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। इसकी शुरुआत बुधवार को गाजियाबाद से की गई।
विज्ञापन
जनवरी में लखनऊ और कानपुर में इसकी शुरुआत होगी। इसके अंतर्गत बस पकड़ने के लिए डिपो तक जाने वाले यात्री रोडवेज की बसों में फ्री सफर कर सकेंगे। परिवहन निगम के चेयरमैन प्रवीर कुमार ने बुधवार को इसकी घोषणा की।
विज्ञापन
वह पुराने बस अड्डे पर निगम की शटल बस सेवा का उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने जनवरी में ही सभी रोडवेज डिपो पर क्लॉक रूम बनाने की घोषणा की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि रोडवेज जल्द ही लो-फ्लोर वाली एसी-वाईफाई सुविधा से युक्त बसों का संचालन करेगा। इनको शहरों के रोडवेज डिपो को इंटर कनेक्ट करने के लिए प्रयोग किया जाएगा।
एयरपोर्ट की तर्ज पर इनका संचालन ओवरनाइट किया जाएगा। जनवरी में प्रत्येक डिपो पर क्लॉक रूम शुरू करा दिया जाएगा। जिसमें यात्री अपना सामान रखकर शहर के काम निपटा सकेंगे।
रोडवेज 2016 में प्रमुख डिपो पर रात में रुकने के लिए सुविधायुक्त रूम, होटल आदि सुविधा उपलब्ध कराएगा। सूबे में जल्द ही महिला स्पेशल बस सेवा शुरू की जाएगी। महिलाओं को लांग और शार्ट रूट पर महिला स्पेशल बसें मिलेंगी।
इससे पूर्व उन्होंने फीता काट और झंडी दिखाकर शटल बसों की शुरुआत की। पुराने बस अड्डे से कौशांबी और साहिबाबाद और आनंद विहार को मात्र 10 रुपये में शटल बस सेवा मिलेगी।
उन्होंने डीएम से बस डिपो के आसपास से डग्गामारी और गुंडागर्दी खत्म कराने का आग्रह किया। इस दौरान डीएम विमल कुमार शर्मा, सीडीओ कृष्णा करुणेश, आरएम पीके बोस, एआरएम अतुल श्रोत्रिय, रोडवेज कर्मचारी नेता चौ. ओमवीर सिंह, सपा महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष ऋतु खन्ना आदि रहे।
बसों में निर्भया फंड से लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
रोडवेज के चेयरमैन प्रवीर कुमार ने बताया कि जल्द ही रोडवेज बसें महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित होंगी। इसके लिए बस डिपो और रोडवेज बसों को सीसीटीवी की कवरेज में रखा जाएगा।
बस डिपो पर महिला पुलिस तैनात की जाएंगी। विभाग महिला यात्रियों की लोकेशन उनके परिजनों को लगातार देते रहेंगे। महिला यात्रियों के परिजनों को सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराने की भी सुविधा होगी।
इसके लिए केंद्र सरकार से निर्भया फंड की मांग की गई है। प्रथम चरण में 45 करोड़ से गाजियाबाद रीजन की बसों में यह सुविधा प्रदान की जाएगी।