फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   residents of gulabi nagar against making quarantine center wrote letter to cm and lg

गुलाबी बाग में क्वारंटीन सेंटर बनाने पर लोगों ने किया प्रदर्शन, मुख्यमंत्री और उपराज्यपाल को सेंटर हटाने के लिए पत्र लिखा

Thu, 09 Apr 2020 09:37 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Thu, 09 Apr 2020 09:37 PM IST
विज्ञापन
residents of gulabi nagar against making quarantine center wrote letter to cm and lg
मुख्यमंत्री केजरीवाल और एलजी बैजल - फोटो : एएनआई

गुलाबी बाग में क्वारंटीन सेंटर बनाए जाने से गुस्साए स्थानीय लोगों ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया। कॉलोनी के बीचोंबीच स्थित स्कूल में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर में तब्लीगी जमात के 120 लोगों को रखा गया है। स्थानीय लोगों ने क्वारंटीन सेंटर को दूसरी जगह स्थानांतरित करने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल अनिल बैजल को पत्र लिखा है।

विज्ञापन


गुलाबी बाग में 1500 से अधिक लोग रहते हैं। इनमें बड़ी संख्या में दिल्ली सरकार के अधीन काम करने वाले कर्मचारी और उनका परिवार है। कॉलोनी के बीचोंबीच स्थित स्कूल में तब्लीगी जमात के लोगों के लिए बनाए गए क्वारंटीन सेंटर के कारण क्षेत्रवासियों को कोरोना वायरस फैलने का खतरा सता रहा है।
विज्ञापन


दिल्ली सरकार कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन के सैकड़ों लोगों ने एकत्रित होकर यहां से क्वारंटीन सेंटर दूसरी जगह स्थानांतरित करने की मांग की। गुलाबी बाग सरकारी कर्मचारी रेंजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव भारद्वाज ने कहा कि सरकार ने यदि जल्द तब्लीगी जमात के लोगों को यहां से दूसरी जगह नहीं स्थानांतरित किया, तो यह स्थान कोविड-19 का हॉटस्पॉट बन जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed