{"_id":"5b389d834f1c1b6a4d8b9742","slug":"residents-of-delhi-safdarjung-area-hold-protest-march-against-felling-of-trees","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी नहीं रुक रही पेड़ों की कटाई, दिल्लीवालों ने निकाला मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी नहीं रुक रही पेड़ों की कटाई, दिल्लीवालों ने निकाला मार्च
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 01 Jul 2018 02:55 PM IST
विज्ञापन
delhi trees
राजधानी दिल्ली में विकास के नाम पर पेड़ों की कटाई को लेकर शुरू हुआ विवाद खत्म होने का नाम ले रहा है। पेड़ कटने के विरोध में लोग जगह बैनर पोस्टर लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में सफदरजंग इलाके में लोगों ने रविवार को प्रोटेस्ट मार्च निकालकर इसका विरोध किया। लोगों का कहना है कि जब पेड़ ही नहीं रहेगा तो विकास किसके काम आएगा।
आपको बता दें कि दक्षिणी दिल्ली में निर्मित होने वाले 7 कॉलोनियों के पुनर्विकास के लिए करीब 14,000 पेड़ों की कटाई की जानी थी। जिसपर लोगों ने जमकर विरोध किया। इनका प्रदर्शन रंग लाया और एनबीसीसी और सीपीडब्ल्यूडी ने दिल्ली हाईकोर्ट में इस बात पर सहमती जताई कि 4 जुलाई तक पेड़ों की कटाई नहीं होगी। हालांकि इसके बाद भी पेड़ों की कटाई चल रही है।
विज्ञापन
बीते दिनों नेताजी नगर में दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद पेड़ों की कटाई हुई थी। जिसकी शिकायत दिल्ली के पर्यावरण मंत्री इमरान हुसैन से की गई थी। उन्होंने इसके जिम्मेदार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दे दिए थे।
विज्ञापन
Residents of #Delhi's Safdarjung area hold protest march against felling of trees for re-development of seven South Delhi colonies. pic.twitter.com/iU4dJYuDka
— ANI (@ANI) July 1, 2018विज्ञापन