फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   residential plots near about 167 acres captured by land mafia

भूमाफिया ने कब्जा ली 670 एकड़ जमीन

Thu, 05 Jun 2014 03:10 PM IST
प्रवीण कुमार /अमर उजाला, गुड़गांव
प्रवीण कुमार /अमर उजाला, गुड़गांव Updated Thu, 05 Jun 2014 03:10 PM IST
विज्ञापन
residential plots near about 167 acres captured by land mafia

साइबर सिटी की बेशकीमती जमीन पर भूमाफिया कब्जा जमाए बैठे हैं। इसका खुलासा नगर निगम की रिपोर्ट में हुआ है। निगम के 47 गांवों में करीब 670 एकड़ जमीन पर अवैध कब्जा है।

विज्ञापन


सबसे अधिक कब्जा पॉश एरिया से लगते गांवों में है। यहां बड़े भू-माफिया कमर्शियल गतिविधियां चला रहे हैं। नगर निगम के सर्वे में यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:बिल्डर प्रोजेक्ट में घर, कहीं सपना न रह जाए
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, नगर निगम ने इस जमीन को कब्जा मुक्त करने की दिशा में कदम बढ़ा दिया है। निगमायुक्त के अनुसार जमीन को कब्जा मुक्त कर आने वाले दिनों में कुछ बेहतरीन परियोजनाएं शुरू की जाएगी।

वर्ष 2008 में नगर निगम के गठन कर 47 गांवों को शामिल किया गया। इनमें से छह गांव बेचिराग (जहां आबादी न हो) हैं। निगम में शामिल होने के बाद इन गांवों की 3663 एकड़ पंचायती जमीन नगर निगम की संपत्ति हो गई।

यह भी पढ़ें:रद्द होगा अधिग्रहण, सरकार को तगड़ा झटका


इस जमीन की 18.26 फीसदी पर आज भी अवैध कब्जा बरकरार है। निगम गठन के करीब छह साल बाद भी इन कब्जों को हटवाया नहीं जा सका है।

नगर निगम आयुक्त डॉ. प्रवीण कुमार के अनुसार ये कब्जे पंचायत के समय से ही चले आ रहे हैं। बड़े भूमिया सरकारी जमीन पर कमर्शियल गतिविधियां चला रहे हैं। नगर निगम ने ऐसी पूरी जमीन चिह्नित कर ली है। इस जमीन को कब्जा मुक्त करने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जाएगा।

सबसे अधिक कब्जा नाथूपुर में
निगमायुक्त के अनुसार सबसे अधिक कब्जा डीएलएफ फेस तीन से लगते एवं दिल्ली बॉर्डर से सटे नाथूपुर गांव में है। यहां 91.31 एकड़ जमीन आज भी भूमाफियाओं के कब्जे में है। अवैध कब्जे से मेयर विमल यादव का गांव भी अछूता नहीं है। मेयर के गांव सरहौल में 17.86 एकड़ जमीन पर कब्जा है। झाड़सा, चकरपुर, सिकंदरपुर, कादीपुर, बादशाहपुर, सिलोखरा, तिघरा, सुखराली जैसे गांवों में भी अवैध कब्जों की भरमार है।

रिहायशी और कमर्शिलय साइट होंगी विकसित

नगर निगम आयुक्त डॉ. प्रवीण कुमार ने कहा कि पूरी जमीन को कब्जा मुक्त कर लोगों के लिए रिहायशी और कमर्शिलयल साइट विकसित करने की योजना है। पूरी योजना बनाकर सरकार को भेज दी है। यहां बहुमंजिला भवनों का निर्माण कर लोगों को आधुनिक रिहायश मुहैया कराई जा सकती है। इन्हीं अपार्टमेंट में उनके लिए रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराए जा सकते हैं। जल्द ही इस दिशा में सकारात्मक पहल होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed