फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Residential controversy of Arvind Kejriwal takes a new step

तो टूटे-फूटे घर में रहेंगे केजरीवाल?

Fri, 20 Jun 2014 09:04 PM IST
Updated Fri, 20 Jun 2014 09:04 PM IST
विज्ञापन
Residential controversy of Arvind Kejriwal takes a new step

जिस जनता का अरविंद केजरीवाल दंभ भरते हैं, उसी जनता ने उन्हें अपना किरायेदार बनाने से भी मना कर दिया। अब दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मकान ढूंढने की कवायद थमती नजर आ रही है।

विज्ञापन


मयूर विहार में मकान किराए पर देने से मालिक के इनकार के बाद केजरीवाल को सिविल लाइंस के शामनाथ मार्ग पर स्थित एक पुराना फ्लैट पसंद आया है।

फिलहाल इसे रहने लायक बनाने में आने वाली लागत का आकलन किया जा रहा है।

खुद कराएंगे मरम्मत

Residential controversy of Arvind Kejriwal takes a new step

पार्टी के सूत्रों का कहना है कि ज्यादा खर्च न आने पर मकान के नवीनीकरण का काम शुरू किया जाएगा। मकान की हालत देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि दस दिन के भीतर यह काम पूरा कर लिया जाएगा।

अगर सब कुछ ठीक रहा तो तीस जून से पहले केजरीवाल तिलक लेन स्थित सरकारी आवास से इसमें शिफ्ट हो जाएंगे।

सूत्रों के मुताबिक शामनाथ मार्ग स्थित मकान काफी पुराना है और काफी समय से बंद पड़ा है। इसे रहने लायक बनाने के लिए इसका नवीकरण कराना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed