वैष्णो देवी के भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी, पढ़ते ही कहेंगे जय माता दी!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप वैष्णो देवी जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो इलाहाबाद-जम्मू तवी सुविधा स्पेशल ट्रेन में कंफर्म रिजर्वेशन मिल जाएगा। रेलवे ने सप्ताह में एक दिन चलने वाली इस ट्रेन को एक्सटेंशन दे दिया है। अब यह ट्रेन 24 जुलाई तक चलेगी। पहले यह ट्रेन 9 जुलाई तक चलनी थी।
अब 16 से 24 जुलाई तक यह ट्रेन दोनों ओर से दो-दो फेरे लगाएगी। इस स्पेशल ट्रेन का स्टॉपेज गाजियाबाद में भी है, ऐसे में यहां से अलीगढ़, कानपुर, इलाहाबाद और पानीपत, अंबाला, जालंधर, जम्मू जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिली है।
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक इलाहाबाद-जम्मू तवी-इलाहाबाद वीकली (04113/04114) हर शनिवार दोपहर 3:20 बजे इलाहाबाद से रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 1:50 बजे जम्मू पहुंचेगी।
ये है ट्रेन का टाइम
जम्मू से यह ट्रेन हर रविवार रात 10:10 बजे रवाना होगी और अगले दिन रात 8:25 बजे इलाहाबाद पहुंचेगी। गाजियाबाद स्टेशन पर जम्मू जाते वक्त यह ट्रेन रात 11:48 बजे पहुंचेगी।
अधिकारियों ने बताया कि इस ट्रेन में एक एसी सेकेंड, दो एसी थर्ड, 12 स्लीपर क्लास, पांच जनरल कोच और दो सेकेंड व लगेज कोच लगाए जाएंगे।
इलाहाबाद और जम्मू के बीच यह ट्रेन फतेहपुर, कानपुर, इटावा, टूंडला, अलीगढ़, गाजियाबाद, दिल्ली, पानीपत, अंबाला, लुधियाना, जालंधर और पठानकोट स्टेशन पर रुकेगी। ऐसे में गाजियाबाद से इन स्टेशनों पर जाने वाले यात्रियों को फिलहाल एक और स्पेशल ट्रेन का तोहफा मिल गया है।