फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   resembled the competition for

नहीं बुक हो पाया 251 रूपए का मोबाइल, हेड ऑफिस पर हंगामा

Thu, 18 Feb 2016 11:15 PM IST
Updated Thu, 18 Feb 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
resembled the competition for

लांच होने से पहले ही दुनिया के सबसे सस्ते स्मार्ट फोन (फ्रीडम 251) ने मोबाइल बाजार में हलचल मचा दी है।  251 रुपये के इस स्मार्टफोन की वेबसाइट बुकिंग शुरू होने से पहले ही क्रैश हो गई।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह 6 बजे से वेबसाइट पर फोन की बुकिंग शुरू होनी थी, मगर भारी ऑनलाइन ट्रैफिक की वजह से वेबसाइट काफी देर तक खुली ही नहीं। कंपनी प्रवक्ता ने दावा किया कि बृहस्पतिवार सुबह हर सेकेंड 6.20 लाख लोग वेबसाइट को हिट कर रहे थे।
विज्ञापन


इस भारी ऑनलाइन ट्रैफिक की वजह से वेबसाइट क्रैश हो गई। अहम बात यह रही कि पहले दिन शाम तक एक भी फोन की बुकिंग नहीं हो पाई थी। कंपनी प्रबंधकों का दावा है कि जल्द ही तकनीकी समस्या को दूर कर बुकिंग शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन बुकिंग नहीं होने पर कंपनी के हेड ऑफिस पहुंचे लोग

resembled the competition for

वेबसाइट क्रैश हो जाने के बाद आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग नोएडा के सेक्टर-63 स्थित मोबाइल कंपनी के हेड आफिस पहुंच गए। गाजियाबाद, सिकंदराबाद, ग्रेटर नोएडा के अलावा नोएडा के सैकड़ों लोग जब यहां पहुंचे वहां गेट बंद मिला।


इस पर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। आनन-फानन में कंपनी प्रबंधन की ओर से बाहर एक नोटिस चस्पा किया गया। जिसमें स्पष्ट लिखा था कि यहां किसी प्रकार की पूछताछ नहीं होगी।

नोटिस में केवल ऑनलाइन बुकिंग ही होने की बात लिखी गई थी। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही मामला शांत हो गया था। वहीं बुकिंग नहीं होने से नाराज लोगों ने इसे ‘मेक इन इंडिया’ की पहल नहीं बल्कि कंपनी की सोची समझी साजिश बताना शुरू कर दिया।

बार बार प्रयास के बावजूद कंपनी प्रबंधन लोगों के सवालों से बचते दिखे। जानकारी के मुताबिक सेकेंड फ्लोर पर कंपनी का कार्यालय किराये पर चल रहा है।

शिपिंग ऐड्रेस डालने के बाद हो रही है क्रैश

resembled the competition for

फ्रीडम-251 मोबाइल की बुकिंग के लिए वेबसाइट तो खुल रही है और चाही गई जानकारियां भी ले रही हैं, लेकिन बार-बार शिपिंग ऐड्रेस डालकर सबमिट करने पर पेज रिफ्रेश होकर वहीं पहुंच रहा है। यहीं 251 रुपये के अलावा 40 रुपये शिपिंग चार्ज भी जुड़ रहे हैं, लेकिन बुकिंग व पेमेंट नहीं हो रही है।


सोशल मीडिया में फोन की बुकिंग नहीं होने की बात तुरंत वायरल हो गई। सोशल मीडिया पर कंपनी के खिलाफ कमेंट करने का सिलसिला शुरू हो गया है। सभी नेटवर्किंग साइटों पर पब्लिक को बेवकूफ बनाने संबंधित कमेंट पोस्ट किए जा रहे थे।

एक साथ कई लोगों द्वारा वेबसाइट ओपन की जा रही है, जिसकी वजह से वेबसाइट क्रैश हो रही है। विशेषज्ञ इस पर काम कर रहे हैं। जिससे यह जल्द ही चालू की जा सके और लोगों को कोई समस्या न हो। - अभिनव रत्ना, कंपनी अकाउंटेंट, रिंगिंग बेल्स प्रा.लि.

ऐसा कभी नहीं हो सकता कि 251 रुपये का मोबाइल मार्केट में लांच हो। चूंकि इस तरह की फैसिलिटी के साथ स्मार्ट फोन हार्डवेयर की कीमत ही करीब साढ़े तीन हजार रुपये होती है।- अंकित गोयल, टेलीकॉम एक्सपर्ट

कंपनी पर एसटीएफ की नजर

इस संबंध में एएसपी एसटीएफ डॉ. त्रिवेणी सिंह का कहना है कि वह ‘फ्रीडम 251’ के बिजनेस मॉडल से संतुष्ट नहीं हैं। ऐसे में वह कंपनी पर नजर रखे हुए हैं और पूरे बिजनेस मॉडल की स्टडी कर रहे हैं। हालांकि किसी फर्जीवाड़े की कोई शिकायत नहीं मिली है, मगर ऐसी कोई भी शिकायत ग्राहक करता है तो एसटीएफ मामले की गंभीरता से जांच करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed