फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Research on yoga, What is yoga treat disease

इस बात पर होगा रिसर्च कि क्या योग से दूर होता है रोग ?

Thu, 07 Jul 2016 11:59 PM IST
दिनेश देशवाल/अमर उजाला, गुड़गांव
दिनेश देशवाल/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Thu, 07 Jul 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
Research on yoga, What is yoga treat disease

देश और दुनिया में बढ़ते योग के प्रभाव से अब मेवात भी अछूता नहीं रहेगा। यहां के मेवात मेडिकल कॉलेज में योग रिसर्च सेंटर स्थापित किया जाएगा।

विज्ञापन


जल्द ही इस पर काम शुरू होगा। इसके लिए मेडीकल कॉलेज में जगह चिह्नित की गई है। जल्द ही केंद्र सरकार की ओर से एक टीम निरीक्षण के लिए आएगी।

मेडिकल कॉलेज में स्थापित होने वाले योग रिसर्च सेंटर में योग का किन-किन बीमारियों पर क्या असर पडता है, इस पर शोध किया जाएगा। माना जाता है कि योग कई असाध्य बीमारियों को ठीक कर देता है।

विज्ञापन

भारत सरकार ने निर्धारित किया लक्ष्य

Research on yoga, What is yoga treat disease

मधुमेह मुक्त भारत करने के लिए भारत सरकार ने लक्ष्य निर्धारित किया है और इस बीमारी पर काबू पाने के बाद किसी दूसरी असाध्य बीमारी को ठीक करने का लक्ष्य तय किया जाएगा।

इसकी प्रतिबद्धता खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व योग दिवस पर चंडीगढ़ में प्रकट कर चुके हैं। मेवात में स्थापित होने वाले योग रिसर्च सेंटर योग विशेषज्ञ तैनात किए जाएंगे।

विशेषज्ञ चिकित्सक उनके साथ मिलकर इस पर शोध करेंगे। एक मधूमेह रोगी को एक निश्चित पाठ्यक्रम दिया जाएगा और शुरूआत में उसका मधुमेह स्तर जांचा जाएगा।

बीमारी में नहीं हुआ फायदा तो तैयार होगी रिपोर्ट

Research on yoga, What is yoga treat disease

निश्चित पाठ्यक्रम पूरा होने के बाद फिर से उसका मधुमेह स्तर जांचा जाएगा। इस अवधि में वास्तव में उसके मधुमेह में फायदा हुआ या नहीं इसकी रिपोर्ट तैयार की जाएगी।

यह प्रयोग यदि सफल होता हैं तो निश्चित तौर पर यहां एलोपैथी व नेचुरलपैथी का एक अनोखा संगम देखने को मिलेगा और इसका सीधा असर असाध्य बीमारियों में मरीजों पर दिखाई देगा।

योग भारतीय संस्कृति की पहचान है। इसमें दो राय नहीं कि योग संपूर्ण शरीर के लिए सबसे उपयुक्त व्यायाम है। नियमित व्यायाम से निश्चित तौर पर शरीर के हर अंग का संपूर्ण विकास होता है।

जब नियमित तौर पर योग किया जाएगा तो वास्तव में कई बीमारियां अपने आप शरीर को छोड़कर भाग जाएंगी। मेडिकल कॉलेज में योग लैब के माध्यम से इस पर शोध किया जाएगा, जिसकी जल्द यहां स्थापना होगी।
-डॉ. संसार चंद शर्मा, निदेशक, मेडिकल कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed