फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Republic Day: On January 26, three major roads will remain one-way, follow the guidelines of Delhi Police

Republic Day : 26 जनवरी को तीन प्रमुख मार्ग रहेंगे वनवे, दिल्ली पुलिस के दिशा-निर्देशों को देखकर चलें

Mon, 20 Jan 2025 05:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 20 Jan 2025 05:45 AM IST
सार

दिल्ली यातायात पुलिस जाम व लोगों की परेशानियों को देखते हुए पहली बार ये प्रयोग करने जा रही है। इसके अलावा इस बार जाम को रोकने के लिए वीआईपी को उनके एंक्लोजर के पास ही उतारा जाएगा।

विज्ञापन
Republic Day: On January 26, three major roads will remain one-way, follow the guidelines of Delhi Police
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

26 जनवरी को गणतंत्र दिवस वाले दिन दिल्ली के तीन प्रमुख मार्गों को आने और जाने के वक्त वनवे कर दिया जाएगा। दिल्ली यातायात पुलिस जाम व लोगों की परेशानियों को देखते हुए पहली बार ये प्रयोग करने जा रही है। इसके अलावा इस बार जाम को रोकने के लिए वीआईपी को उनके एंक्लोजर के पास ही उतारा जाएगा। वीआईपी को उतारने के बाद उनकी कार पार्किंग में चली जाएगी। पिछली बार एक ही जगह पर सभी वीआईपी को उतारने के कारण जाम लग गया था।

विज्ञापन


दिल्ली यातायात पुलिस की नई दिल्ली रेंज के उपायुक्त ढाल सिंह ने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह को देखते हुए जाम व लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए यातायात पुलिस सभी जरूरी कदम उठा रही है। यातायात पुलिस ने लोगों से आग्रह किया है कि वह पुलिस के दिशा-निर्देशों को देखकर ही घर से चलें। यातायात पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस बार अकबर रोड, मौलाना आजाद रोड और जनपथ रोड को वनवे किया जाएगा।
विज्ञापन


जब लोग गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने आएंगे तो ये तीनों मार्ग आने के लिए वनवे रहेंगे। जब समारोह खत्म हो जाएगा तो ये तीनों मार्ग जाने के लिए वनवे रहेंगे। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि ये व्यवस्था सिर्फ 26 जनवरी के लिए है। यातायात पुलिस एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गत गणतंत्र दिवस को सभी वीआईपी को एक ही जगह पर उतारा गया था, इस कारण जाम लग गया था। ऐसे में कई वीआईपी को काफी दूर पैदल चलना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्क एण्ड राइड की सुविधा
दिल्ली यातायात पुलिस ने बताया कि लोगों के लिए पार्क एण्ड राइड की सुविधा दो जगह की गई है। लोग जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम और पालिका बाजार की पार्किंग में अपने वाहन पार्क कर सकते है। यहां शटल बस उन्हें समारोह तक पहुंचाएंगी।

मेट्रो चलेगी
दिल्ली यातायात पुलिस अधिकारियों के अनुसार अभी तक जो व्यवस्था की गई है उसके तहत सभी मेट्रो गणतंत्र दिवस को चलेगी। हालांकि, समारोह वाले दिन केंद्रीय सचिवालय व उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन के कर्तव्य पथ की तरफ वाले गेट बंद किए जा सकते हैं।


इन पार्किंग में होंगे वाहन पार्क
उप-राष्ट्रपति भवन, निर्माण भवन, उद्योग भवन, कृषि भवन, शास्त्री भवन, रेल भवन, जाम नगर हाउस, बड़ौदा हाउस, जैसलमेर हाउस, यूपीएससी लेन, डीजी, स्थास्थ्य विभाग का कार्यालय, माधव मार्ग सिंधिया मार्ग, वेस्टर्न कोर्ट, वाणिज्य भवन और रक्षा भवन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed