फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   republic day: metro parking to be shut from 25 morning and metro to be disturb on 26 january

25 की सुबह से ही बंद हो जाएगी दिल्ली-एनसीआर की मेट्रो पार्किंग, 26 को प्रभावित रहेगी मेट्रो

Tue, 24 Jan 2017 03:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 24 Jan 2017 03:17 PM IST
विज्ञापन
republic day: metro parking to be shut from 25 morning and metro to be disturb on 26 january
दिल्ली मेट्रो

राजपथ पर 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड के चलते मेट्रो की सेवाएं प्रभावित रहेगी। सुरक्षा कारणों से दिल्ली पुलिस के निर्देश पर दिल्ली मेट्रो ने यह फैसला लिया है।

विज्ञापन


इसके चलते मेट्रो की दिल्ली-एनसीआर की सभी पार्किंग 25 की सुबह छह बजे से बंद रहेंगी जो कि 26 जनवरी को दोपहर दो बजे के बाद खुलेगी। इसके अलावा दो लाइनों हुडा सिटी सेंटर से समयपुर बादली पर चार स्टेशन अलग-अलग समय पर बंद रहेंगे।
विज्ञापन


वहीं परेड के चलते ब्लू लाइन पर दो मेट्रो स्टेशनों के बीच सेवाएं रोक दी जाएंगी। यात्रियों को सलाह है कि वे गणतंत्र दिवस पर इन टाइम टेबल को देखकर ही मेट्रो के सफर को तय करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

ज‌ान‌िए कौन से स्टेशन रहेंगे बंद

republic day: metro parking to be shut from 25 morning and metro to be disturb on 26 january

डीएमआरसी के मुताबिक 26 जनवरी को यलो लाइन पर केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेंगे। इसी लाइन पर पटेल चौक और लोक कल्याण मार्ग स्टेशन (पहले सेवन रेसकोर्स के नाम से था) को सुबह 8:45 से दोपहर 12 बजे तक बंद रखा जाएगा।

 

29 जनवरी को भी ये स्टेशन दोपहर 2 बजे से शाम 6:30 बजे तक बीटिंग रीट्रीट के चलते बंद रहेेंगे। इसी तरह ब्लू लाइन पर दो स्टेशनों मंडी हाउस और प्रगति मैदान के बीच मेट्रो की सेवाएं तब रोकी जाएगी जब परेड तिलक मार्ग से गुजर रही होगी।
 

हालांकि इसका अभी कोई समय तय नहीं है। यह समय परेड वहां तक पहुंचने पर निर्भर करेगा। मगर इस दौरान ब्लू लाइन पर नोएडा से इंद्रप्रस्थ स्टेशन, वैशाली से यमुना बैंक तक और द्वारका सेक्टर 21 से बाराखंभा के बीच सेवाएं चालू रहेंगी। मगर इन दो स्टेशनों मंडी हाउस व प्रगति मैदान के बीच मेट्रो बंद रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed