फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   republic day full dress pared

आज राजपथ पर दिखेगी मिनी इंडिया की झलक

Wed, 22 Jan 2014 09:22 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 22 Jan 2014 09:22 PM IST
विज्ञापन
republic day full dress pared

गणतंत्र दिवस के फुल ड्रेस रिहर्सल में बृहस्पतिवार को राजपथ पर मिनी इंडिया की झलक देखने को मिलेगी।

विज्ञापन


इस दौरान 12 राज्यों समेत केंद्र शासित चंडीगढ़ के विकास और संस्कृति की झलक तो मंत्रालय समेत सेना अपनी ताकत दिखाएगी। रिहर्सल रायसीना हिल से शुरू होकर विजय चौक होते हुए इंडिया गेट से लाल किले पर संपन्न होगी।

यह भी पढ़ें:राजपथ से गुजरने वाले जरूर पढ़ें ये खबर
विज्ञापन


परेड का नेतृत्व दिल्ली क्षेत्र के जनरल ऑफिसर कमांडिंग व अति विशिष्ट सेवा मेडल, सेना मेडल लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रोतो मित्रा करेंगे।

रिहर्सल में सबसे आगे सेना का 61 कैवलरी का दस्ता होगा। इसमें 51 घुड़सवार शामिल होंगे। विश्व में अपनी तरह का एकमात्र घुड़सवार दस्ता ग्वालियर लांसर सेरेमोनियल ड्रेस में होगा। इसकी कमान कैप्टन अर्पित राठी संभालेंगे। पीछे कैप्टन आकाश मजूमदार की अगुवाई में भारतीय सेना के मुख्य युद्ध टैंक टी-90 की गर्जना सुनाई देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दिल्ली में राजपथ पर दिखेगी उत्तराखंड की झांकी

अगला दस्ता इंफेंट्री कॉम्बेट व्हीकल बीएमपी-2 सारथ का होगा। इसकी कमान लेफ्टिनेंट तरुण अरोड़ा करेंगे। पीएमएस ब्रिज सिस्टम, ओएसए-एके प्रक्षेपास्त्र प्रणाली के बाद स्मर्च मल्टी लांचर रॉकेट सिस्टम, ब्रह्मोस प्रक्षेपास्त्र, ट्रांस्पोर्टेबेल सैटेलाइट टर्मिनल दिखेगा। उसके बाद अर्द्धसैनिक बलों के दस्ते और सेना के बैंड धुनों में देश और सेना की शान सुनाएंगे।

तीनों सेनाओं की ताकत के बाद राज्यों और मंत्रालयों की झांकियां पेश होंगी। सबसे पहले उत्तर प्रदेश की झांकी होगी।

इसमें दर्शकों को सुबह-ए-बनारस की झलक संग मिर्जा गालिब द्वारा बनारस शहर पर ‘चिरागे दैर’ (मंदिर का दिया) पर लिखी नज्म ‘तआल्लाह बनारस चश्मे बददूर, बहिश्ते-खुर्रमो-फिरदौस मआमूर’ (बनारस एक हरा भरा सुंदर स्वर्ग है, अल्लाह इसे बुरी नजर से बचाए) सुनने को मिलेगी।


यह भी पढ़ें: 26 जनवरी तक लाल किला में NO ENTRY

झांकी में सुबह की पहली किरण में गंगा और घाट संग मंदिरों की कहानी पेश होगी। आगे भारत रत्न बिस्मिल्ला खां तो पिछले भाग में बनारस के घाटों, विश्व प्रसिद्ध मंदिरों संग सुबह के दृश्य दिखाए जाएंगे।

यूपी के बाद उत्तराखंड जड़ी-बूटियों संग लोकनृत्यों की झलक तो आधुनिक शहर चंडीगढ़ के ‘रॉक गार्डन’ में भव्य प्रवेश द्वार पर पहाड़ियों, पत्थरों, टूटे बोन चाइना के टुकड़े, बेकार फ्लोरोसेंट ट्यूब्स, अनुपयोगी चूड़ियों के टुकड़े, इमारती कचरे, कोयले और मिट्टी के मिश्रण, महलों, फौजियों, बंदरों, ग्रामीण जीवन, महिलाओं और मंदिरों के एक स्वप्निल संसार दिखाएगा।

जम्मू-कश्मीर की तीन गुर्जर बंजारा संस्कृतियों संग लोक गायन के सुर भी सुनने को मिलेंगे। असम की झांकी में महान गायक संगीतकार, लेखक, कवि और फिल्म निर्माता पद्मश्री ‘डॉ. भूपेन हजारिका’ की आवाज सुनने को मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed