{"_id":"65a0fee89b1aefc1c00e836c","slug":"republic-day-delhi-police-on-high-alert-search-operation-conducted-in-geeta-colony-and-yamuna-khadar-2024-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"26 January: हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, गीता कॉलोनी-यमुना खादर में चलाया सर्च अभियान; शराब दुकानें रहेंगी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
26 January: हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, गीता कॉलोनी-यमुना खादर में चलाया सर्च अभियान; शराब दुकानें रहेंगी बंद
Fri, 12 Jan 2024 02:27 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: आकाश दुबे
Updated Fri, 12 Jan 2024 02:27 PM IST
सार
शुक्रवार को पुलिस की टीम ने गीता कॉलोनी की गलियों से लेकर और यमुना खादर क्षेत्र से ड्रोन उड़ाया और सर्च अभियान चलाया। 26 जनवरी के दिन शराब की दुकानें भी बंद रहेंगी।
विज्ञापन
यमुना खादर में सर्च अभियान चलाते पुलिसकर्मी
- फोटो : ANI
विस्तार
गणतंत्र दिवस को लेकर राजधानी में सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर है। इसी कड़ी में शुक्रवार को पुलिस की टीम ने गीता कॉलोनी की गलियों से लेकर और यमुना खादर क्षेत्र से ड्रोन उड़ाया और सर्च अभियान चलाया। वहीं 26 जनवरी के दिन शराब की दुकानें भी बंद रहेंगी।
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस के दिन जाम नहीं छलकेगा। दिल्ली आबकारी नियमावली, 2010 के नियम 52 के प्रावधानों के तहत सरकार ने इस दिन ड्राई-डे घोषित किया है। इसके अलावा गुरु रविदास, स्वामी दयानंद सरस्वती जयंती, महा शिवरात्रि, होली और गुड फ्राइडे को भी शराब की दुकानें नहीं खुलेगी। हालांकि शराब की बिक्री पर प्रतिबंध एल-15 लाइसेंस लेने वालों पर लागू नहीं होगा। वहां ठहरे मेहमानों को शराब परोसी जा सकेगी।
विज्ञापन
#WATCH | Delhi Police on high alert ahead of Republic Day celebrations in the national capital.
विज्ञापन विज्ञापन
(Drone visuals from Geeta Colony and Yamuna Khadar area) pic.twitter.com/B1JcXDY7jH— ANI (@ANI) January 12, 2024