फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Republic Day celebrations highlight a mini glimpse of India.

गणतंत्र दिवस पर दिखेगी मिनी भारत की झलक

Thu, 21 Jan 2016 05:19 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव Updated Thu, 21 Jan 2016 05:19 PM IST
विज्ञापन
Republic Day celebrations highlight a mini glimpse of India.

गणतंत्र दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम में मिनी भारत की झलक दिखेगी। इसके लिए बृहस्पतिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का चयन किया गया।

विज्ञापन


देवीलाल स्टेडियम में मनाए जाने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में विभिन्न स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की छटा बिखेरी जाएगी।

गठित समिति द्वारा बृहस्पतिवार को इन कार्यक्रमों की रिहर्सल को देखने के बाद अपनी मोहर लगाई। बता दें कि इस बार जिला स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ध्वजारोहण करेंगे।
विज्ञापन


इस बार गणतंत्र दिवस पर सभी कार्यक्रमों की लाइव प्रस्तुति होगी। समारोह में प्रस्तुत किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के चयन के लिए देवीलाल स्टेडियम में स्कूलों के बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


समारोह में राव रामसिंह कन्हई के बच्चे योगा शो की प्रस्तुति देंगे। उपायुक्त टीएल सत्यप्रकाश ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ध्वजारोहण करेंगे व भव्य परेड की सलामी लेंगे।


इससे पहले मुख्यमंत्री स्थानीय स्वतंत्रता सेनानी भवन में बने युद्घ स्मारक पर पुष्प अर्पित कर आजादी आंदोलन तथा बाद में सीमाओं की रक्षा करते शहादत देने वाले वीरों को श्रद्घांजलि अर्पित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed