{"_id":"65b372bec6e9ef38750b478e","slug":"republic-day-2024-india-kejriwal-unfurled-the-national-flag-at-his-residence-on-the-occasion-of-republic-day-2024-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Republic Day 2024: अरविंद केजरीवाल ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज, गणतंत्रता दिवस की दी बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Republic Day 2024: अरविंद केजरीवाल ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज, गणतंत्रता दिवस की दी बधाई
Fri, 26 Jan 2024 02:22 PM IST
विजय पुंडीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 26 Jan 2024 02:22 PM IST
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज
- फोटो : ANI
गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सीएम ने लिखा, 'सभी देशवासियों को 75वें गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आइए हम सब मिलकर अपने संविधान की रक्षा की शपथ लें और अपने महान लोकतंत्र को और मजबूत बनाएं।'
गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराया। मुख्य अतिथि इमैनुएल मैक्रों कर्तव्य पथ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ गणतंत्र दिवस की परेड देखी। परेड में शामिल होने से पहले पीएम मोदी दिल्ली स्थित वॉर मेमोरियल पहुंचे। वॉर मेमोरियल पहुंचकर पीएम मोदी पहले तीनों सेना के प्रमुख से मुलाकात की। इसके बाद पीएम मोदी ने बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उनके साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
इस बार के गणतंत्र दिवस के लिए झांकी, परेड और थीम के केंद्र में महिलाएं हैं। इस परेड में पहली बार महिलाओं की त्रि-सेवा टुकड़ी भी कर्तव्य पथ पर मार्च की। कर्तव्य पथ पर परेड के दौरान कुल 25 झांकियों को प्रदर्शित किया गया, जिनमें 16 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियां शामिल हुईं। जिन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियां कर्तव्य पथ पर प्रदर्शित की गईं, उनमें: अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा, मणिपुर, मध्य प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, लद्दाख, तमिलनाडु, गुजरात, मेघालय, झारखंड, उत्तर प्रदेश तथा तेलंगाना शामिल हैं।
विज्ञापन
Delhi CM Arvind Kejriwal unfurled the National Flag at his residence on the occasion of Republic Day pic.twitter.com/osxG10tnsz
— ANI (@ANI) January 26, 2024