{"_id":"5eb6258c43a50bb4fc8e85a2b790a8ce","slug":"republic-crossings-in-the-circuit-room-fire-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रासिंग्स रिपब्लिक में सर्किट रूम में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रासिंग्स रिपब्लिक में सर्किट रूम में लगी आग
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 11 Dec 2014 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रासिंग्स रिपब्लिक में बुधवार रात करीब दो बजे टावर नंबर -2 की छठीं मंजिल स्थित सर्किट रूम में आग लगने से खलबली मच गई। दमकलकर्मियों ने एहतियातन टावर में रहने वाले सैकड़ों लोगों को बाहर निकाला और आग बुझाई।
विज्ञापन
आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। आग की वजह से सोसायटी की बत्ती रातभर गुल रही। लोग रातभर परेशान रहे। गनीमत रही कि आग फैली नहीं। लोगों का कहना था कि अगर आग फैल जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
लोगों ने बताया कि धुआं और लपटें उठती देख सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस और दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। एहतियातन पुलिस ने टावर को खाली करवा दिया। आग बुझने पर लोगाें ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
इस दौरान आसपास की बिल्डिंग में रहने वाले लोग भी बाहर निकल आए। टावर में रहने वाले लोगों ने भी आग बुझाने में फायर ब्रिगेड की मदद की। करीब एक घंटेे बाद आग बुझ पाई।
जली हुई कार से आवागमन में अवरोध
बुधवार सुबह गोविंदपुरम में चलती कार में आग लगने के बाद पूरी तरह से जल चुकी कार को बृहस्पतिवार शाम तक सड़क से नहीं हटाया गया। क्षतिग्रस्त कार आवागमन में अवरोध उत्पन्न करती रही। न तो ट्रैफिक पुलिस और न ही सिविल पुलिस ने इसकी सुध ली।