फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Representatives of more than 40 countries did yoga in Purana Qila of Delhi

Yoga Mahotsav: पुराना किला में योग महोत्सव का आयोजन, 40 से अधिक देशों के 500 प्रतिनिधि हुए शामिल

Sun, 19 Jun 2022 05:17 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 19 Jun 2022 05:17 AM IST
सार

दिल्ली स्थित पुराना किला में शनिवार को योग महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान 40 देशों के 500 से अधिक प्रतिनिधियों ने योग क्रियाओं में भाग किया। योग महोत्सव में केंद्रीय संस्कृति व संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और संस्कृति, विदेश राज्य मंत्री व नई दिल्ली की सांसद मीनाक्षी लेखी ने योग किया।

विज्ञापन
Representatives of more than 40 countries did yoga in Purana Qila of Delhi
योग महोत्सव में योग करते विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी व अन्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने शनिवार को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के साथ मिलकर दिल्ली स्थित पुराना किला में योग महोत्सव का आयोजन किया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2022 के तहत आयोजित महोत्सव में 40 देशों के 500 से अधिक प्रतिनिधियों ने योग क्रियाओं में भाग किया। कार्यक्रम का मकसद लोगों के बीच सांस्कृतिक कल्याण के चिरस्थायी मूल्य को स्थापित करना था।

विज्ञापन


योग महोत्सव में केंद्रीय संस्कृति व संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और संस्कृति, विदेश राज्य मंत्री व नई दिल्ली की सांसद मीनाक्षी लेखी ने योग किया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई।  इसके बाद मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान के प्रशिक्षकों द्वारा योग सत्र का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि योग स्वस्थ और सक्रिय जीवन की कुंजी है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग विश्व स्तर पर भी दूर-दूर तक फैला है। लेखी ने कहा कि योग के माध्यम से शरीर, मन, लोकाचार और विचारों को सशक्तता की ओर ले जाता है। उन्होंने सशक्तता के लिए योग के अभ्यास और प्रकृति से जुड़ने के महत्व पर भी चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, केंद्रीय संस्कृति राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि योग शरीर, मन, बुद्धि और आत्मा को एक साथ रखने में मदद करता है। केंद्रीय मंत्री ने योग का अभ्यास करके और दूसरों के साथ इसके लाभों को साझा करके 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने की भी अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed