{"_id":"ae25645af2a54b6ebd2a399772134a20","slug":"reporter-is-reporting-on-women-s-safety-molesting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला सुरक्षा का जायजा लेने निकली महिला रिपोर्टर से छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला सुरक्षा का जायजा लेने निकली महिला रिपोर्टर से छेड़छाड़
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 17 Dec 2015 03:31 AM IST
विज्ञापन
निर्भया मामले की तीसरी बरसी पर नोएडा में कानून व्यवस्था का जायजा लेने रात को सड़क पर निकली एक वेब पोर्टल की महिला रिपोर्टर के साथ सेक्टर-15 मेट्रो स्टेशन के पास मनचलों ने छेड़खानी की।
विज्ञापन
जबकि उसके साथ महिला पुलिसकर्मी और फोर्स मौजूद थी। मनचलों के हौसले कितने बुलंद हैं, अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि पुलिसकर्मियों से भी बदसलूकी करके युवक आसानी से फरार हो गए और पुलिसकर्मी कुछ नहीं कर पाए।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, महिला रिपोर्टर सोमवार देर रात साथियों के साथ सेक्टर-20 इलाके में थी। नोएडा में लचर कानून व्यवस्था के बारे में पहले से जानकारी होने से उसने पुलिस फोर्स संग लेकर रिपोर्टिंग करना मुनासिब समझा।
विज्ञापन
रात करीब दो बजे रिपोर्टर सेक्टर-15 मेट्रो स्टेशन के पास पहुंची। उसके साथ सेक्टर-19 चौकी प्रभारी सीता सिंह व अन्य पुलिसकर्मी थे। रात करीब दो बजे कार सवार चार युवकों ने कार रोकी और नीचे उतरकर महिला रिपोर्टर को घेर लिया। उन्होंने रिपोर्टर से छेड़खानी की और कार में जबरन बैठाने की बात करने लगे।
इसी दौरान सीता सिंह ने आरोपियों का विरोध करने का प्रयास किया तो युवकों ने उनसे बदसलूकी कर महिला रिपोर्टर के साथ छेड़खानी की और फब्तियां कसते हुए कार से फरार हो गए। बाद में महिला रिपोर्टर सेक्टर-20 थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई।