{"_id":"6508d58887cdb3f5be08eb44","slug":"report-summoned-on-ongoing-investigation-against-20-accused-of-delhi-riots-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: दंगों के 20 आरोपियों के खिलाफ चल रही जांच पर रिपोर्ट तलब, JNU के पूर्व छात्र और पूर्व पार्षद हैं आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: दंगों के 20 आरोपियों के खिलाफ चल रही जांच पर रिपोर्ट तलब, JNU के पूर्व छात्र और पूर्व पार्षद हैं आरोपी
Tue, 19 Sep 2023 04:26 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 19 Sep 2023 04:26 AM IST
विज्ञापन
दंगा (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली दंगों के मामले में अदालत ने 20 आरोपियों के खिलाफ चल रही जांच को लेकर दिल्ली पुलिस से स्थिति रिपोर्ट तलब की है। कड़कड़डूमा कोर्ट के विशेष न्यायाधीश अमिताभ रावत ने पुलिस से यह रिपोर्ट 19 सितंबर को देने को कहते हुए सुनवाई स्थगित कर दी है।
विज्ञापन
इस मामले में सभी के खिलाफ आरोप तय होने पर सुनवाई शुरू होनी है। आरोपियों ने अदालत से अपने खिलाफ चल रही जांच को लेकर स्थिति बताने का आग्रह किया था। इस मामले में जेएनयू के पूर्व छात्र, पूर्व पाषर्द सहित 20 आरोपी हैं।
विज्ञापन
पिछली सुनवाई में भी आरोपियों के वकील ने कहा था कि कोर्ट के पास जांच एजेंसी को जांच पूरी करने के लिए समय सीमा तय करने का अधिकार है। दिल्ली दंगों से जुड़ी कथित साजिश से जुड़े यूएपीए के तहत दर्ज मामले में खालिद सैफी, इशरत जहां, मीरन हैदर, ताहिर हुसैन, गुलफिशा, शिफा उर रहमान, आसिफ इकबाल, शादाब अहमद, तस्लीम अहमद, सलीम मालिक, मो. सलीम खान, अतहर खान, सफूरा जरगर, शरजील इमाम, उमर खालिद, फैजान खान, अरजा रहमान, नताशा नरवाल, देवांगना, सुलेमान और सलमान समेत 20 लोग आरोपी हैं।
विज्ञापन