{"_id":"687951a7feeb7d25fc0a9e4d","slug":"report-sought-from-mcd-regarding-new-garbage-dumps-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-97856-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: नए कचरे के ढेरों को लेकर एमसीडी से रिपोर्ट तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: नए कचरे के ढेरों को लेकर एमसीडी से रिपोर्ट तलब
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। राजधानी में लग रहे नए कचरे के ढेरों को लेकर राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने सख्त रुख अपनाया है। एक मीडिया रिपोर्ट का स्वत: संज्ञान लेते हुए अदालत ने सिंघोला और बवाना स्थलों पर कचरा प्रबंधन की स्थिति पर दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) से रिपोर्ट तलब की है। अदालत ने निर्देश दिया कि अगली रिपोर्ट में वेस्ट टू एनर्जी संयंत्र, कम्पोस्टिंग प्लांट और लैंडफिल की परिचालन स्थिति सहित सीटीओ (कंसेंट टू आपरेट) और आवश्यक प्राधिकरणों की जानकारी भी शामिल की जाए। निगम के वकील की ओर से चार सप्ताह की अतिरिक्त मोहलत मांगने पर एनजीटी ने 16 अक्तूबर की अगली तारीख तय की है। तब तक विस्तृत रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश दिया गया है।