{"_id":"5e8141f38ebc3e72c4458899","slug":"report-on-those-gathering-outside-the-streets-of-the-society-locality-in-lockdown","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में सोसाइटी-मोहल्ले की गलियों के बाहर जुटने वालों पर भी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में सोसाइटी-मोहल्ले की गलियों के बाहर जुटने वालों पर भी रिपोर्ट
Mon, 30 Mar 2020 06:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 30 Mar 2020 06:18 AM IST
विज्ञापन
बढ़ रही सख्ती...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन के दौरान अपनी सोसाइटी और मोहल्ले की गलियों के बाहर जुटने वाले लोगों के खिलाफ सख्ती शुरू हो गई है। पुलिस के आने पर मौके पर पकड़े जाने वालों के साथ ही भागने वालों के खिलाफ भी सामाजिक दूरी का ध्यान नहीं रखने के लिए सरकारी आदेश के उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
लॉकडाउन के दौरान किसी को भी बिना वजह घर से बाहर निकलने की इजाजत नहीं है। इसके बावजूद सोसाइटियों और मोहल्लों में रहने वाले लोग अपने घर के बाहर झुंड में एकत्र होकर वार्ता में मशगूल हो रहे हैं। इस दौरान सामाजिक दूरी का ख्याल भी नहीं रखा जा रहा है।
विज्ञापन
हालांकि पुलिस को देखकर वे अपने घरों में भाग जाते हैं। अब पुलिस इनके खिलाफ कार्रवाई कर रही है। मौके पर पकड़े जाने वाले लोगों के खिलाफ सरकारी आदेश के उल्लंघन का मामला दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
उनसे पूछताछ के बाद भागने वालों को भी नामजद किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लोगों को कानून का पालन कर घरों के भीतर रहना चाहिए।