फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Report of soldier involved in group misdeed of girl in Hapur will be sent to commandant

मौसा-भतीजे ने गंगा तट पर की दरिंदगी: युवती को अगवा कर किया सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी फौजी के खिलाफ रिपोर्ट तैयार

Mon, 02 Oct 2023 10:59 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़)
संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़) Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 02 Oct 2023 10:59 PM IST
सार

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह ने बताया कि 30 सितंबर को हापुड़ के हाफिजपुर थाना क्षेत्र की एक युवती ने मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें असम की तीन नंबर बटालियन में तैनात दीपेश ने अपने भतीजे अनूप निवासी हरियाणा पलवल के साथ मिलकर गंगा तट पर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया था।

विज्ञापन
Report of soldier involved in group misdeed of girl in Hapur will be sent to commandant
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के पलवल के युवक ने अपने मौसा के साथ हाफिजपुर की युवती को गढ़ गंगा तट पर ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने के मामले में कोतवाली पुलिस ने फौजी मौसा की करतूतों का चिट्ठा तैयार कर लिया है, जिसे मंगलवार को सेना के कमांडेंट को भेजा जाएगा।

विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह ने बताया कि 30 सितंबर को हापुड़ के हाफिजपुर थाना क्षेत्र की एक युवती ने मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें असम की तीन नंबर बटालियन में तैनात दीपेश ने अपने भतीजे अनूप निवासी हरियाणा पलवल के साथ मिलकर गंगा तट पर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया था। जिसके बाद दोनों आरोपी पीड़िता को बीच रास्ते में छोड़कर भाग गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि युवती का आरोप है कि छह माह से फौजी के भतीजे अनूप से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी, तभी से बार बार आरोपी मिलने के लिए कह रहा था। 30 सितंबर को जब गढ़ में मिलने पहुंची तो आरोपी अनूप ने अपने मौसा के साथ मिलकर घिनौनी घटना को अंजाम दिया था। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि सेना में तैनात दीपेश के खिलाफ रिपोर्ट तैयार कर ली गई है, युवती द्वारा लगाए गए आरोपों के आधार पर रिपोर्ट असम के भारतीय सेना कमांडेंट को भेजी जाएगी।

विज्ञापन

शादीशुदा है फौजी, कर डाली दरिंदगी
अपने भतीजे की बातों में आकर युवती को अकेला पाकर अपना आपा खो बैठा और दीपेश ने युवती के साथ दरिंदगी की। पुलिस के अनुसार पूछताछ में दीपेश ने बताया कि वह शादीशुदा है, 10 दिन पहले ही अवकाश पर आया था लेकिन हवस में अंधा होकर दीपेश ने अपनी नौकरी भी दांव पर लगा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed