फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Renovation of chandni chowk delayed due to coronavirus, could be completed at the end of this year

चांदनी चौक की खूबसूरती देखने के लिए करना होगा चार महीने और इंतजार

Thu, 23 Jul 2020 07:30 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 23 Jul 2020 07:30 PM IST
सार

कोरोना काल के कारण हुई पुनर्निर्माण कार्य में देरी, 76 करोड़ रुपये से बढ़कर 90 करोड़ रुपये पहुंच गई है लागत...         

विज्ञापन
Renovation of chandni chowk delayed due to coronavirus, could be completed at the end of this year
chandni chowk - फोटो : अमर उजाला (फाइल)

विस्तार

अगर आप भी दिल्ली की एतिहासिक खूबसूरती निहारने के लिए चांदनी चौक जाना चाहते हैं, तो बता दें कि अब आपको इसके लिए चार महीने और इंतज़ार करना पड़ सकता है। कोरोना काल में इसके पुनर्निर्माण का काम रुक गया था, जिसके कारण अब यह नवंबर के आसपास तैयार हो पाएगा।

विज्ञापन


चांदनी चौक के पुनर्निर्माण का काम मई महीने तक ही पूरा कर लिया जाना था, लेकिन कोरोना काल में सभी तरह की निर्माण गतिविधियों पर रोक लग जाने के कारण इसमें देरी हो गई। इस कारण इसकी लागत भी 76 करोड़ रुपये से बढ़कर 90 करोड़ रुपये हो गई।   
विज्ञापन

 
चांदनी चौक को अंग्रेजों के जमाने का एतिहासिक बाजार माना जाता है, इसे पुनर्निर्मित कर उसी खूबसूरती को उकेरने की कोशिश की जा रही है। इसका पुराना सौंदर्य लौटाने के लिए जिन जगहों पर अतिक्रमण हुआ है, उसे भी तोड़कर उसका असली स्वरूप दिया जा रहा है, ताकि देसी-विदेशी पर्यटकों को चांदनी चौक की उसी खूबसूरती का एहसास कराया जा सके, जिसके लिए यह जाना जाता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पर्यटकों को बिना किसी बाधा के घूमने-फिरने का आनंद देने के लिए यहां सुबह नौ बजे से लेकर रात नौ बजे तक किसी भी प्रकार के वाहनों के आने-जाने पर प्रतिबंध भी लगाया जा सकता है। लोगों को यहां आने-जाने के लिए नजदीकी मेट्रो स्टेशन का सहारा लेना पड़ेगा। बाजार के अंदर आने-जाने के लिए निश्चित दूरी तक ई-वाहन उपलब्ध रहेंगे और इसके सहारे बच्चे और बूढ़े बाज़ार तक पहुंच सकेंगे।      
गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और शहरी विकास मंत्री सत्येंद्र जैन चांदनी चौक के पुनर्निर्माण की तैयारियों का जायजा लेने के लिए पहुंचे। उन्होंने यहां के व्यापारियों और अन्य लोगों से मिलकर उनकी राय भी लिया कि चांदनी चौक को खूबसूरती देने के लिए और क्या किया जा सकता है। लोगों ने दिल्ली को बेहतर बनाने के लिए दिल्ली सरकार को अनेक सुझाव दिए हैं। 

यहां न हो तोड़फोड़ 

वहीं, दिल्ली भाजपा नेता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है कि चांदनी चौक को पुरानी खूबसूरती देना बहुत अच्छा कार्य है, लेकिन सरकार को यह करते हुए कुछ उन जगहों से छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए जिनसे लोगों की धार्मिक भावनाएं जुड़ी हुई हैं। 



इसके आलावा बाजार के नजदीक तक पहुंचने के लिए वाहनों पर भी प्रतिबंध भी नहीं लगाया जाना चाहिए, जिससे यहां ज्यादा से ज्यादा लोगों की आवाजाही बनी रहे। अगर सरकार वाहनों पर प्रतिबंध लगाती है, तो लोग यहां से दूरी बना सकते हैं। इससे चांदनी चौक के पुनर्निर्माण का असली उद्देश्य खत्म हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed