फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Remaining work will now be done only then get delhi full state says kejriwal

पटपड़गंज की चुनावी रैली में बोले केजरीवाल, बचे काम अब पूर्ण राज्य मिलने पर

Tue, 26 Mar 2019 05:10 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 26 Mar 2019 05:10 AM IST
विज्ञापन
Remaining work will now be done only then get delhi full state says kejriwal
जनसभा को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कहना है कि बीते चार सालों में जितने काम दिल्ली सरकार के अधीन थे, वो पूरे हो गए हैं। अब जो भी काम रह गए हैं, वो तभी पूरे होंगे, जब दिल्ली पूर्ण राज्य होगी। केजरीवाल सोमवार शाम पटपड़गंज में एक चुनावी रैली में बोल रहे थे। उन्होंने अपील की कि इस बार पूर्ण राज्य के लिए वोट पड़ना चाहिए। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि पूर्ण राज्य दिलाने के मामले में कांग्रेस व भाजपा ने बीते 70 सालों से दिल्लीवालों को धोखा दिया है। इस बार अगर सातों सांसद आप के जीत गए तो वह केंद्र से दो साल में दिल्ली पूर्ण राज्य लेकर रहेंगे। 

विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था खस्ता है। लेकिन केंद्र के अधीन होने से दिल्ली पुलिस न तो विधायकों की सुनती है और न ही उनकी खुद की। केजरीवाल ने दावा किया अगर दिल्ली पुलिस दिल्ली सरकार को मिल जाए तो उस दिन ऐसा इंतजाम करेंगे कि किसी की हिम्मत दिल्ली में अपराध करने की नहीं होगी।
विज्ञापन


अपनी बात को सही साबित करने के लिए केजरीवाल ने स्कूलों व अस्पतालों सहारा लिया। बकौल केजरीवाल, आज देश व दुनिया में दिल्ली के स्कूलों व अस्पतालों में पिछले चार साल में आए बदलावों की चर्चा हो रही है। इसके लिए शिक्षक व चिकित्सक समेत दूसरे स्टाफ में कोई बदलाव नहीं हुआ। सिर्फ सरकार बदली, स्कूल भी ठीक हो गए और अस्पताल भी। इसी तरह दिल्ली पुलिस दिल्ली सरकार के अधीन आने पर सुधर जाएगी। इस दौरान केजरीवाल ने चार की उपलब्धियां गिनाईं। साथ ही कहा कि बीते चार साल में जितने काम उन्होंने किए, उतने 70 सालों में कांग्रेस व भाजपा की सरकारें नहीं कर पाई थी। लेकिन अब जो भी काम रह गए हैं वो पूर्ण राज्य मिलने पर ही हो सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed