{"_id":"4793501b4204e151856f672c90369d41","slug":"religious-event-of-this-week-of-delhi-ncr","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए इस हफ्ते के सभी धार्मिक आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानिए इस हफ्ते के सभी धार्मिक आयोजन
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 23 Feb 2014 06:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली और एनसीआर के अलग-अलग स्थानों पर इस सप्ताह पूजा पाठ के कई महत्पवूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
श्री लक्षचंडी महायज्ञ समिति की ओर से श्री लक्षचंडी महायज्ञ का आयोजन महामंडलेश्वर स्वामी प्रखर जी महाराज के सानिध्य में, 23-26 फरवरी तक मियांवाली नगर, सुबह 8:00 बजे।
वृंदावन के स्वामी श्रवणानंद महाराज श्रीमद्भागवत कथा करेंगे। श्री सनातन धर्म मंदिर, जनकपुरी, में 23 फरवरी सायं 3:30 बजे। इसी दिन आर्य समाज ईस्ट ऑफ कैलाश में यज्ञ व हवन होंगे सायं 4:30 बजे और राजमाता झंडेवाला मंदिर में स्वामी राजेश्वरानंद राजगुरु जी महाराज के सानिध्य में प्रवचन होगा वेस्ट गोरख पार्क, सुबह 11:00 बजे।
विज्ञापन
24 फरवरी को सीनियर सिटीजंस काउंसिल ऑफ दिल्ली में प्रवचन, डीयर पार्क, हौज खास पर सुबह 7:00 बजे।
गीता भवन कीर्ति नगर में 25 फरवरी को भजन-कीर्तन, सुबह 6:00 बजे। इस्कॉन मंदिर, ईस्ट ऑफ कैलाश में भजन कीर्तन, 26 फरवरी को सुबह 8:00 बजे। कालका जी मंदिर में भजन कीर्तन, 27 फरवरी को सुबह 9:00 बजे।
विज्ञापन
28 फरवरी को विश्वास मेडिटेशन: ध्यान व सत्संग कार्यक्रम, क्लब रोड पंजाबी बाग, सुबह 5:45 बजे।
व्रत और त्योहार
24 फरवरी: तिथि- नवमी-दशमी, गुरु रामदास जयंती
25 फरवरी: तिथि- एकादशी, विजया एकादशी व्रत (स्मार्त)
26 फरवरी: तिथि- द्वादशी, विजया एकादशी व्रत (वैष्णव)
27 फरवरी: तिथि- त्रयोदशी, प्रदोष व्रत, महाशिवरात्रि व्रत
28 फरवरी: तिथि- चतुर्दशी, पंचक प्रारंभ