Delhi: धर्म परिवर्तन गंभीर मामला, भाजपा ने पुलिस उपायुक्त को पत्र लिखकर की जांच की मांग
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि मामले का खुलासा तब हुआ जब तुर्कमान गेट स्थित रैनबसेरा के केयर टेकर संदीप सागर ने पुलिस प्राथमिकी दर्ज कराई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के रैन बसेरे में धर्मांतरण के मामले में भाजपा ने पुलिस उपायुक्त को पत्र लिखकर जांच की मांग की है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि मामले का खुलासा तब हुआ जब तुर्कमान गेट स्थित रैनबसेरा के केयर टेकर संदीप सागर ने पुलिस प्राथमिकी दर्ज कराई।
चांदनी महल थाने में दर्ज केस में संदीप सागर का आरोप है कि उक्त मोहम्मद कलीम उस पर काफी समय से धर्मांतरण करने और इस्लाम को अपना धर्म स्वीकार करने के लिए दबाव बना रहा था। तुर्कमान गेट की यह घटना के अलावा हाल ही में एक मुस्लिम लड़के द्वारा साक्षी नामक लड़की की हत्या इसके ज्वलंत उदाहरण हैं। धर्म परिवर्तन बेहद गंभीर मामला है।