फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Relief from sewer problems in Trilokpuri and Kondli

Delhi NCR News: त्रिलोकपुरी और कोंडली में सीवर समस्या से मिलेगी राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 08:22 PM IST
विज्ञापन
-23 ब्लॉक और घड़ोली में बदलेगी सीवर व्यवस्था, गंदे पानी और जलभराव के संकट पर लगेगी लगाम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। त्रिलोकपुरी और कोंडली क्षेत्र के हजारों निवासियों को गंदे पानी और सीवर ओवरफ्लो की समस्या से जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। दिल्ली जल बोर्ड ने क्षेत्र की पुरानी और खस्ताहाल सीवर व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए बुनियादी ढांचा पुनरुद्धार परियोजना को मंजूरी दी है। इसके तहत त्रिलोकपुरी विधानसभा क्षेत्र के 23 ब्लॉकों और कोंडली के घड़ोली क्षेत्र में सीवर व्यवस्था को सुधारा जाएगा।
त्रिलोकपुरी के विभिन्न ब्लॉकों में पुरानी पाइपलाइनों के कारण आए दिन गलियों में गंदा पानी भर जाता है। नई योजना के तहत आंतरिक सीवर लाइनों का पुनर्निर्माण कराया जाएगा। वहीं, घड़ोली सीवर पंपिंग स्टेशन आउटफॉल के पास धंसी 400 एमएम की मुख्य सीवर पाइपलाइन को बदला जाएगा।
विज्ञापन

60 दिन में पूरा करने का लक्ष्य-
जल बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार 400 एमएम की नई लाइन से क्षेत्र में सीवर की निकासी सुचारू होगी और जलभराव की समस्या कम होगी। काम चरणबद्ध तरीके से कराया जाएगा, ताकि स्थानीय लोगों और यातायात पर कम असर पड़े। परियोजना को 60 दिनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वच्छता व्यवस्था में होगा सुधार-
स्थानीय लोगों के अनुसार सीवर ओवरफ्लो के कारण रोजमर्रा का जीवन प्रभावित होता है। गलियों में गंदा पानी जमा रहने से दुर्गंध और मच्छरों की समस्या भी बढ़ती है। परियोजना पूरी होने के बाद जलभराव और गंदगी से राहत मिलने की उम्मीद है। जल बोर्ड ने कार्य की गुणवत्ता की निगरानी का भी भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article