{"_id":"6a5e453f48adb50c4d07138c","slug":"relief-from-open-drains-on-mustafabads-33-foot-road-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-146763-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: मुस्तफाबाद 33 फुटा रोड पर खुले नालों से मिलेगी मुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: मुस्तफाबाद 33 फुटा रोड पर खुले नालों से मिलेगी मुक्ति
विज्ञापन
लालबाग से यूपी बॉर्डर तक दोनों किनारों पर बनेंगे मजबूत कंक्रीट कवर
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
मुस्तफाबाद की 33 फुटा रोड पर खुले नालों की समस्या जल्द खत्म होगी। सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग लालबाग सब्जी मंडी से यूपी बॉर्डर तक सड़क के दोनों तरफ खुले नालों को ढकेगा। दिल्ली सरकार ने इसके लिए करीब 96 लाख रुपये की परियोजना को मंजूरी दी है। नाले पर मजबूत प्रीकास्ट कंक्रीट कवर लगाए जाएंगे, जिससे न तो गंदगी फैलेगी, न बदबू आएगी। हादसे के खतरे भी नहीं होंगे।
पूरा निर्माण दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य है। पहले चरण में लालबाग सब्जी मंडी से शनि मंदिर, शिव विहार तक और दूसरे चरण में शिव विहार तिराहा से इंद्रापुरी स्थित यूपी बॉर्डर तक नालों को ढका जाएगा। निर्माण में एम 25 ग्रेड कंक्रीट और टीएमटी स्टील का इस्तेमाल होगा, ताकि कवर लंबे समय तक टिकाऊ बने रहें। इसके अलावा आईआईटी दिल्ली या दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय जैसी स्वतंत्र संस्था से थर्ड पार्टी गुणवत्ता जांच भी कराई जाएगी।