Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Relief from contaminated water in Mayur Vihar and Mandawali

Delhi NCR News: मयूर विहार और मंडवली में दूषित पानी से मिलेगी राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2026 06:21 PM IST
विज्ञापन
- जल बोर्ड ने पाइपलाइन बदलने का काम शुरू किया, 400 से अधिक घरेलू कनेक्शन होंगे नई मुख्य लाइन से जुड़े
विज्ञापन

- वॉर्ड 200 और 202 में दूषित जलापूर्ति रोकने के लिए प्रोजेक्ट मंजूर

अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। मयूर विहार फेज-2 और लक्ष्मी नगर के मंडवली इलाके में दूषित और बदबूदार पानी की समस्या से परेशान हजारों निवासियों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। दिल्ली जल बोर्ड ने दोनों क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त जलापूर्ति लाइनों को बदलने और पुराने घरेलू कनेक्शनों में सुधार के लिए दो परियोजनाओं पर काम शुरू किया है।
जल बोर्ड अधिकारियों के अनुसार, विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या 200 और 202 में गंदे पानी की आपूर्ति की शिकायतें मिल रही थीं। पुरानी पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से नाले और सीवर का पानी पेयजल में मिल रहा था। समस्या दूर करने के लिए नई डक्टाइल आयरन पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इसके साथ ही 400 से अधिक घरेलू सर्विस कनेक्शनों को नई मुख्य लाइन से जोड़ा जाएगा। इस परियोजना को पूरा करने के लिए तीन महीने की समयसीमा तय की गई है।
विज्ञापन

मंडवली में दस दिन में मरम्मत का लक्ष्य :
दूसरी ओर, लक्ष्मी नगर विधानसभा क्षेत्र के मंडवली स्थित गिरि मार्ग पर जंग लगी और रिसाव वाली जलापूर्ति पाइपलाइनों की मरम्मत भी कराई जाएगी। सड़क पर पानी भरने और पेयजल की बर्बादी रोकने के लिए यह काम आपात आधार पर होगा। अधिकारियों ने इसे दस दिन के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा है। मरम्मत के बाद क्षेत्र में पाइपलाइन से होने वाले रिसाव और सड़क पर जलभराव की समस्या कम होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुदाई के दौरान सुरक्षा के इंतजाम :
परियोजना के दौरान सड़क पर हादसे रोकने के लिए कार्यस्थल के आसपास 1.6 मीटर ऊंची जीआई शीट से बैरिकेडिंग की जाएगी। भूमिगत केबलों और अन्य उपयोगिताओं को नुकसान से बचाने के लिए खुदाई से पहले कॉल बिफोर यू डिग प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इससे संबंधित एजेंसियों से भूमिगत सेवाओं की जानकारी लेकर सुरक्षित काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed