फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Relief for two girl students of Dayal Singh College, enrollment restored

Delhi NCR News: दयाल सिंह कॉलेज की दो छात्राओं को मिली राहत, नामांकन बहाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 08:06 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने दयाल सिंह कॉलेज की दो छात्राओं को राहत देते हुए उनके नामांकन को बहाल करने का आदेश दिया है। याचिकाकर्ता काजल कुमारी और सिया ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। उन्होंने याचिका में बताया कि कॉलेज छात्र संघ चुनाव में सिया ने अध्यक्ष और काजल कुमारी ने उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया था। नामांकन फॉर्म सही ढंग से भरा था लेकिन साथ में जमा किए गए श्योरिटी बॉन्ड में गलती से अपनी माताओं के नाम लिख दिए थे। कॉलेज चुनाव समिति ने इस आधार पर उनका नामांकन रद्द कर दिया। न्यायमूर्ति मिनी पुष्कर्णा की एकल पीठ ने कहा कि मामूली गलती को सुधारने का मौका दिया जाना चाहिए। अदालत ने कॉलेज को निर्देश दिया कि अगर दस्तावेज सही पाए जाते हैं तो छात्राओं के नामांकन को स्वीकार किया जाए। साथ ही, कॉलेज को ईवीएम में उनके नाम शामिल करने और संशोधित उम्मीदवार सूची जारी करने का आदेश दिया गया। अदालत ने याचिकाकर्ताओं को भविष्य में फॉर्म सावधानी से भरने की चेतावनी भी दी। ब्यूरो़
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed