फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Relief during the day due to sunshine in Delhi-NCR

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में खिल रही धूप से मौसम सुहावना, ठंड से मिली कुछ राहत; कल से बढ़ेगा पारा

Thu, 19 Oct 2023 09:59 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 19 Oct 2023 09:59 PM IST
सार

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़त होगी। हवाओं की दिशा भी बदलकर उत्तर-पश्चिम से उत्तर होगी।

विज्ञापन
Relief during the day due to sunshine in Delhi-NCR
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में खिल रही धूप से दिन में राहत मिली, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों से आ रही ठंडी हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान इस सीजन का सबसे कम दर्ज किया गया। संभावना है कि आने वाले दिनों में मौसमी बदलाव के कारण तापमान में बढ़त होगी। बृहस्पतिवार को दिन में खिली धूप के बाद अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्यिस रिकार्ड किया गया। जो मंगलवार के मुकाबले 0.3 डिग्री कम है।

विज्ञापन


मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़त होगी। हवाओं की दिशा भी बदलकर उत्तर-पश्चिम से उत्तर होगी। प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, बृहस्पतिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम दर्ज किया गया। विशेषज्ञों का कहना है कि मौसमी बदलाव के कारण शुक्रवार से ठंड से राहत मिलेगी।
विज्ञापन


मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार से मौसमी बदलाव के कारण दिन और रात का तापमान बढ़ सकता है। विभाग का कहना है कि अगले छह दिनों में दिल्ली का अधिकतम तापमान बढ़कर 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान घटकर 17 डिग्री तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed