{"_id":"58eec7ccd93728124cecaa83c14a66f5","slug":"reliance-had-a-bag-of-bikers-of-field-engineers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिलायंस के फील्ड इंजीनियर से बाइकर्स ने लूटा बैग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिलायंस के फील्ड इंजीनियर से बाइकर्स ने लूटा बैग
अमर उजाला, वसुंधरा
Updated Thu, 19 Mar 2015 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिलायंस कंपनी के फील्ड इंजीनियर से बाइक सवार बदमाशों ने बैग लूट लिया। गनीमत रही कि बैग में कैश नहीं था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
रिलायंस कंपनी में फील्ड इंजीनियर के पद पर तैनात गौरव कुमार बुधवार शाम को वसुंधरा सेक्टर-5 में टेस्टिंग के लिए आए थे। वह बाइक पर जा रहे थे।
इस दौरान मोबाइल पर फोन आया तो वह सड़क किनारे बाइक रोककर बात करने लगे। इस दौरान काली पल्सर पर सवार दो बदमाश आए और उनका बैग छीनकर भाग गए। बैग में एक जीपीएस और अन्य यंत्र था। एसएचओ राशिद अली ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन