फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Reliance Fresh putting a dent in piracy.

रिलायंस फ्रेश में सेंध लगाकर चोरी

Thu, 13 Nov 2014 09:44 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 13 Nov 2014 09:44 PM IST
विज्ञापन
Reliance Fresh putting a dent in piracy.

फरीदाबाद के सेक्टर-28 बाजार स्थित रिलायंस फ्रेश (फल-सब्जी सुपर बाजार) में सेंध लगाकर घुसे चोर बावन हजार रुपये चुरा ले गए। स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरे की निगरानी कर रहे मुंबई कंट्रोल रूम ने चोरों के घुसते ही स्टोर सुपरवाइजर को इसकी सूचना दी।

विज्ञापन


सुपरवाइजर ने पुलिस को करीब डेढ़ घंटे बाद सूचित किया तब तक चोर फरार हो चुके थे। रिलायंस फ्रेश स्टोर में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। यह कैमरे मुंबई स्थित कंट्रोल रूम से जुड़े हैं। रात करीब सवा दो बजे चोर पिछवाड़े लगे एक्जास्ट फैन को तोड़कर स्टोर के अंदर घुसे।
विज्ञापन


मुंबई में मॉनिटरिंग कर रहे कर्मचारी ने रात ढाई बजे यहां के सुपरवाइजर को स्टोर के अंदर चोरों के घुसने की जानकारी दी। उन्होंने तुरंत ही पुलिस को सूचित नहीं किया। स्टोर में करीब डेढ़ घंटा रुके चोर कैशबॉक्स तोड़कर उसमें रखे 52,000 रुपये बीन ले गए। सुपरवाइजर ने सुबह चार बजे पुलिस को चोरी की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस जब तक मौके पर पहुंची चोर फरार हो चुके थे। एसएचओ सेक्टर-31 ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

महिला के गले से चेन झपटी
फरीदाबाद के सी ब्लॉक एसजीएम नगर निवासी संतोष यादव बुधवार की शाम खरीदारी करने 4/5 एनआईटी चौर्क आइं थीं। चौक के पास पीछे से आकर एक युवक उनके गले में पड़ी सोने की चेन झपट कर फरार हो गया।


उनके शोर मचाने पर लोगों ने झपटमार का पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन वह भीड़ में गुम हो गया। पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर एनआईटी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed