फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Relatives of delhi mla suspects in murder case

दिल्ली के एक विधायक का भांजा है हत्यारा!

Sun, 02 Mar 2014 07:40 AM IST
राजीव कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली
राजीव कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 02 Mar 2014 07:40 AM IST
विज्ञापन
Relatives of delhi mla suspects in murder case

बवाना में मामूली बात पर हुई कहासुनी के दौरान शुक्रवार को दो भाइयों की गोली मारकर हत्या करने के मामले में दिल्ली के एक विधायक के भांजे पर शक गहरा गया है। वारदात में इस्तेमाल स्कोडा कार उसके नाम से रजिस्टर्ड है।

विज्ञापन


उसपर उगाही और हत्या का प्रयास सहित सात मामले दर्ज हैं। वहीं, कार मालिक का भाई बाहरी दिल्ली का कुख्यात बदमाश है और आरोपी उसके गिरोह का सक्रिय सदस्य है। शनिवार को अंबेडकर अस्पताल में मरने वाले दोनों भाइयों का पोस्टमार्टम करवाया गया।
विज्ञापन


अस्पताल में दोनों भाइयों के रिश्तेदारों के अलावा गांव के लोग मौजूद थे। शव मिलने के बाद परिवार वालों ने गांव में भारी पुलिस बल के बीच उनका अंतिम संस्कार कर दिया। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त संजय कुमार ने बताया कि घटना के बाद लोगों ने एक बदमाश राहुल उर्फ काला की पहचान कर ली थी। जबकि तीन अन्य सदस्यों की पहचान में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: कार नहीं मिली तो बहू को पीटकर घर से निकाला

प्राथमिक जांच में पता चला है कि वारदात में इस्तेमाल कार एक विधायक के भांजे की है। विधायक का दूसरा भांजा भी बाहरी दिल्ली का कुख्यात बदमाश है। पुलिस को आशंका है कि वारदात में इसी गिरोह के अन्य सदस्य शामिल हैं।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक विधायक का बड़ा भांजा एक अन्य विधायक से उगाही के मामले में गिरफ्तार हुआ था और गत नवंबर माह में पेरोल पर जेल से बाहर निकला था।

मां और पत्नी की तबियत खराब होने की बात कहकर उसने अपनी पेरोल की अवधि बढ़वा ली थी। बताया जा रहा है कि उन दिनों वह अपने मामा के चुनाव में सहयोग कर रहा था। पांच दिसंबर को उसकी पेरोल की अवधि खत्म होने वाली थी। उसके बाद से आरोपी फरार है। बाहरी दिल्ली पुलिस और स्पेशल सेल उसकी तलाश कर रही है।

पढ़ें: 20 रुपये के लिए कर दी महिला की हत्या

पुलिस के मुताबिक जिस भांजे पर हत्या की वारदात में शामिल होने का शक है उसपर भी उगाही और हत्या का प्रयास के सात मामले दर्ज हैं। आशंका है कि विधायक का भांजा शुक्रवार की सुबह कार में अपने सहयोगी राहुल के अलावा दो अन्य लोगों को लेकर घर से निकला था और ऑटो को आगे पीछे करने की बात पर हुई कहासुनी में दो भाइयों साहब सिंह और कप्तान सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed