फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Relationship broke dowry on demand

दहेज मांगने पर तोड़ दिया रिश्ता

Sun, 06 Apr 2014 01:29 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 06 Apr 2014 01:29 AM IST
विज्ञापन
Relationship broke dowry on demand

कंगना रानौत अभिनीत फिल्म ‘क्वीन’ जैसी कहानी हकीकत में सामने आई है। मामला भोजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। एक युवती की शादी निवाड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में तय हुई थी।

विज्ञापन


युवती के पिता की मानें तो 15 अप्रैल 2014 को शादी तय हुई। कार्ड भी छप गए, मगर अब युवक के परिजनों ने रिश्ता तोड़ दिया है। आरोप है कि दहेज में कार और पांच लाख रुपये की मांग की गई।
विज्ञापन


युवती के पिता ने एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। दूसरी तरफ, वर पक्ष का कहना है कि रिश्ता लड़कीवालों ने तोड़ा है। दोनों पक्षों के मोअजिज लोगों की मौजूदगी में समझौता हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती के पिता का कहना है कि 7 जुलाई 2013 को शगुन भी लिया-दिया गया था। लेकिन 28 मार्च 2014 को बिचौलिये ने आकर बताया कि दहेज की मांग पूरी न कर पाने पर वर पक्ष ने रिश्ता तोड़ दिया है।

यह सुनकर उनके घर में कोहराम मच गया। बेटी ने खुद को कमरे में कैद कर लिया है। उसका रो-रोकर बुरा हाल है। समाज में बेइज्जती हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed